जल-संरक्षण को अपनी जीवन-शैली का हिस्सा बनाएं, वर्षा-जल संग्रहित कर अपना भविष्य बेहतर करें- जिला कलक्टर पुखराज सैन, लाडनूं की श्री रामआनंद गौशाला में पशुपालन विभाग द्वारा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत संगोष्ठी आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जल-संरक्षण को अपनी जीवन-शैली का हिस्सा बनाएं, वर्षा-जल संग्रहित कर अपना भविष्य बेहतर करें- जिला कलक्टर पुखराज सैन,

लाडनूं की श्री रामआनंद गौशाला में पशुपालन विभाग द्वारा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत संगोष्ठी आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। पशुपालन विभाग के तत्वावधान में स्थानीय श्री रामआनंद गौशाला में ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत पशुपालन दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं वृक्षारोपण भी किया गया। संगोष्ठी में जिला कलक्टर पुखराज सेन ने जल को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि स्वच्छ जल के लिए बरसात के पानी का संरक्षण बहुत जरूरी है। हम जल का संरक्षण कर ही कल को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।कलक्टर ने जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के साथ ही सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान भी किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता हनुमानमल जांगीड़ ने की। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी मिथिलेश कुमार, तहसीलदार अनिरुद्ध देव पाण्डेय, विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी, भू जल विभाग की शोभा, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. पवन कुमार सबल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विभिन्न विषयों पर बढ़ाई जन-जागरूकता 

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा जल-संकट की गंभीरता, वर्षा जल संचयन, जल प्रबंधन की तकनीकों और सामुदायिक भागीदारी पर व्याख्यान दिए गए। संगोष्ठी का उद्देश्य जनजागरूकता बढ़ाना और जल संरक्षण के प्रति नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना था। संगोष्ठी में जल संरक्षण, परम्परागत कुओं, बावड़ी, टांकों की सफाई करने एवं जलस्रोतों के नव निर्माण, जल प्रदूषण की रोकथाम, बेसहारा पशुओं और पक्षियों के संरक्षण, वृक्षारोपण, जल स्वच्छता और सतत विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

वृक्षारोपण किया, परिंडे लगाए और गायों को गुड़ खिलाया

इस अवसर पर अंत में, सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प ग्रहण किया। संगोष्ठी के पश्चात कलक्टर पुखराज सेन ने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया और पक्षियों के लिए परिण्डे लगाये। इस अवसर पर कलक्टर सैन ने गौशाला की गायों को गुड़ खिला कर पशुपालन दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विनोद पटावरी, सुशील पीपलवा, पूसराज सोनी, रघुवीर सिंह राठौड़, ब्रजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, राजेंद्र जोशी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संगोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और विद्यार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने किया। अंत में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. ह्रदयेश कुमार ने आभार ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now