लाडनूं में नगर पालिका से बस स्टेंड तक वंदे गंगा प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली निकाली, दिया जल संरक्षण का संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नगर पालिका से बस स्टेंड तक वंदे गंगा प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली निकाली, दिया जल संरक्षण का संदेश

लाडनूं (kalamkala.in)। ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के अन्तर्गत रविवार को नगरपालिका कार्यालय से बस स्टेण्ड तक प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण सम्बंधी नारे लगाते हुए रैली में शामिल महिला-पुरूषों ने शहर के लोगों को संदेश देकर जागरूक बनाया। रैली में तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, राजेन्द्र सिंह पंवार, लिपिक बाबूलाल ठोलिया, पवन कुमार, विकास लोहिया, एसआई महेन्द्र कुमार, भागचंद आदि पालिकाकर्मी एवं पार्षद मोहनसिंह चौहान, सुमित्रा आर्य, मंजू रैगर आदि पार्षद तथा बड़ी संख्या में शहर के महिला-पुरुष नागरिकगण मौजूद रहे। रैली के समापन पर तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय ने सभी से पानी बचाने की अपील करते हुए जल संरक्षण के तरीके और आवश्यकता बताई। अखिलेश पारीक ने भी सबको पानी बचाने का संकल्प लेने की जरूरत बताई। पार्षद सुमित्रा आर्य व मोहनसिंह चौहान ने पानी बचाने सम्बंधी नारे लगवाए। ‘वंदे गंगा’ अभियान के तहत गत 5 जून से शुरू हुआ यह जल संरक्षण जन अभियान 20 जून तक चलेगा। इस ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत नगर पालिका लाडनूं के तत्वावधान में स्थानीय छिपोलाई तालाब में की गई थी। इस समय नगर पालिका के तत्वावधान में कलश यात्रा, साईकिल यात्रा, पीपल पूजन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now