लाडनूं की मानसी चोटिया 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ कला वर्ग में तहसील टॉप रही और विज्ञान वर्ग में लाडनूं का गोविंद सोनी 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ बना विद्यालय टॉपर, क्षेत्र में 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक विद्यार्थियों का रिकॉर्ड रहा टैगोर निम्बी जोधां के नाम, सम्मान समारोह आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की मानसी चोटिया 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ कला वर्ग में तहसील टॉप रही और विज्ञान वर्ग में लाडनूं का गोविंद सोनी 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ बना विद्यालय टॉपर,

क्षेत्र में 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक विद्यार्थियों का रिकॉर्ड रहा टैगोर निम्बी जोधां के नाम, सम्मान समारोह आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा जारी सीनियर सैकंडरी परीक्षा के कला व विज्ञान वर्ग परिणाम में टैगोर स्कूल निम्बी जोधां ने सर्वश्रेष्ठ व शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर साबित कर दिया कि बेहतर शिक्षा और श्रेष्ठ परिणाम उनकी परंपरा कायम हो चुकी है। विद्यालय के कला वर्ग अंग्रेजी माध्यम में लाडनूं निवासी मानसी चोटिया पुत्री राजेन्द्र चोटिया ने 98.20 प्रतिशत अंक बनाकर तहसील टॉप किया, वहीं विज्ञान वर्ग में लाडनूं निवासी छात्र गोविंद सोनी पुत्र कमल सोनी ने 97.20 प्रतिशत अंक बनाकर विद्यालय टॉप किया है। टैगोर विद्यालय के विज्ञान वर्ग में 37 विद्यार्थियों ने वहीं कला वर्ग में 20 छात्र- छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए हैं।

सतत् अध्ययन करने वाले को मिलती है सफलता

इस शानदार परीक्षा परिणाम के उपलक्ष में विद्यार्थियों व अभिभावकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निम्बी जोधा थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत व विशेष अतिथि के रूप में मुंदियाऊ के पूर्व सरपंच जयराम सियाग, समाजसेवी तेजराज सिंह जोधा व लाडनूं के पूर्व आयुक्त रामनिवास चोटिया उपस्थित रहे। संस्था के निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने इस अवसर पर विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि जो विद्यार्थी सतत् अध्ययन करते हैं, वो हमेशा सफलता अर्जित करते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने चलाया ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी अभियान, काटे कुल 254 वाहनों के चालान, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, बिना शीट बेल्ट लगाए कार में बैठने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने तथा बिना नम्बर प्लेट या नंबर प्लेट का निर्धारित पेटर्न नहीं होने अथवा वाहन पर नम्बर अस्पष्ट अंकित होने पर काटे गए चालान

पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण, गांव-गांव और शहर के हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि, गौसेवा की और पेड़ लगाए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now