विश्वनाथपुरा गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने व एईएनएम लगाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, यह कैसा खेल है?- गिरधारीपुरा में कागजों में संचालित हैं दो उप स्वास्थ्य केंद्र, भरनावां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बावजूद लगी है एएनएम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विश्वनाथपुरा गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने व एईएनएम लगाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन,

यह कैसा खेल है?- गिरधारीपुरा में कागजों में संचालित हैं दो उप स्वास्थ्य केंद्र, भरनावां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बावजूद लगी है एएनएम

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुनारी के अंतर्गत आने वाले राजस्व गांव विश्वनाथपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन भाजपा नेता करणी सिंह के माध्यम से प्रेषित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि विश्वनाथपुरा लगभग 1800 से अधिक आबादी वाला बड़ा गांव है, जहां अधिकांश लोग अनुसूचित जाति, मजदूर एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से जुड़े हैं। इसके बावजूद आज तक गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र अथवा एएनएम पद स्वीकृत नहीं किया गया है। मजबूरी में ग्रामीणों को कासण गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन यहां जाने के जर्जर सड़क मार्ग के कारण बीमारों व प्रसूता महिलाओं को समय पर उपचार मिलना कठिन हो जाता है।

सरकार की असमान नीति का किया विरोध

ग्रामीणों ने ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग की असमान नीति की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया है कि गिरधारीपुरा जैसे छोटे गांव में राज्य सरकार द्वारा दो उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत कर रखे हैं, वहीं भरनावा गांव में सामुदायिक चिकित्सालय स्थापित होने के बावजूद अलग से एएनएम पद संचालित है। दूसरी ओर, इन दोनों गांवों से बड़े विश्वनाथपुरा में आज तक न तो उप स्वास्थ्य केंद्र है और न ही एएनएम का पद स्वीकृत किया गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गिरधारीपुरा में कागजों में संचालित एक उप स्वास्थ्य केंद्र को विश्वनाथपुरा में स्थानांतरित किया जाए अथवा यहां नया उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किया जाए। ग्रामीण शंकरदास स्वामी ने बताया कि यदि गांव में स्वास्थ्य केंद्र खुलता है, तो गरीब व श्रमिक वर्ग को अपने गांव में ही बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।इस संबंध में हरि सिंह, सुखदास स्वामी, मूल सिंह, रामसिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।

इनका कहना है-

उच्चाधिकारियों को करवाया अवगत

ग्राम गिरधारीपुरा में लैड़ी व मीठड़ी सब सेंटर से एक-एक पद स्वीकृत होने के कारण दो एएनएम कार्यरत है। इसमें से एक एएनएम को व्यवस्थार्थ अन्यत्र लगाया हुआ है। भरनावां में भी हाल ही में सामुदायिक चिकित्सालय स्वीकृत होने के कारण पूर्व में स्वीकृत एएनएम पद पर कार्मिक पदस्थ है। विश्वनाथपुरा गांव में पद स्वीकृत नहीं होने के कारण कासण ग्राम में कार्यरत एएनएम को अतिरिक्त कार्यभार दिया हुआ है। यदि विश्वनाथपुरा में पद स्वीकृत कर दिया जाए तो वहां स्थायी नियुक्ति हो सकती है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। – डॉ. शक्तिसिंह शेखावत, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, लाडनूं।

समस्या के शीघ्र समाधान के प्रयास

विश्वनाथपुरा के ग्रामीणों से एएनएम पद स्वीकृत करवाने तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र बनवाने के संबंध में ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को इस संबंध में अवगत करवाया गया है। अतिशीघ्र इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
ठाकुर करणी सिंह, भाजपा नेता, लाडनूं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now