देश भर के इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉक्टर्स जुटेंगे 11 जनवरी को भोपाल में, इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ. काउंट सीजर मैटी की जयंती पर होगा वैकल्पिक चिकित्सा महासम्मेलन, दिए जाएंगे विविध सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देश भर के इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉक्टर्स जुटेंगे 11 जनवरी को भोपाल में,

इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ. काउंट सीजर मैटी की जयंती पर होगा वैकल्पिक चिकित्सा महासम्मेलन, दिए जाएंगे विविध सम्मान

भोपाल (kalamkala.in)। वैकल्पिक चिकित्सक संघ के तत्वावधान में आगामी 11 जनवरी को आयोज्य महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर संगठन की मासिक बैठक भोपाल के जवाहर चौक के डिपो चौराहा स्थित शिव मंदिर में हुई।‌ हर महिने परम्परागत रूप से होने वाली इस बैठक में महासम्मेलन के आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं सम्बन्धी विभिन्न दायित्वों का वितरण किया गया।संगठनात्मक एकजुटता, एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथी के प्रचार, प्रसार एवं शिक्षण, प्रशिक्षण से जुड़े सभी चिकित्सकों, संगठनों को आमंत्रित करने के आव्हान के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भोपाल से बड़ी संख्या में वैकल्पिक चिकित्सकों की सहभागिता रही।इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. काउंट सीजर मैटी के जन्म जयंती पर आगामी 11 जनवरी को आयोजित होने वाले महासम्मेलन को दृष्टिगत रखते हुए इस बार बैठक में केवल भोपाल के चिकित्सकों को ही आमंत्रित किया गया, ताकि महासम्मेलन की व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों का सुचारू रूप से विभाजन किया जा सके।

वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के अधिकार, सम्मान और अस्तित्व का प्रतीक है महासम्मेलन

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने बैठक में संगठन के विगत एक वर्ष के संघर्षपूर्ण एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 11 जनवरी के महासम्मेलन के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, कि, आज वैकल्पिक चिकित्सक जिन विकट परिस्थितियों में भी निर्भीक होकर अपना चिकित्सा कार्य कर पा रहे हैं, उसके मूल में संगठन की शक्ति और 11 जनवरी के महासम्मेलनों जैसे आयोजनों की निरंतरता है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आईएल वर्मा ने संगठन के गठन से लेकर वर्तमान तक की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी चिकित्सकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में महासम्मेलन में उपस्थित होकर इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. दीपक परसैया ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह महासम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के अधिकार, सम्मान और अस्तित्व का प्रतीक है।

दिए जाएंगे वैकल्पिक चिकित्सा और इलेक्ट्रो होम्योपैथी सम्बंधी विशेष सम्मान

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी चिकित्सकों को नववर्ष की बधाई एवं मैटी जयंती के अवसर पर पूरे मध्यप्रदेश से चिकित्सकों द्वारा तन मन धन से किये जा रहे सहयोग की प्रशंसा करते हुए 11 जनवरी 2026 को होने वाले महासम्मेलन की पूरी रूपरेखा, कार्यक्रम संरचना एवं दायित्वों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, 11 जनवरी का महासम्मेलन प्रत्येक वैकल्पिक चिकित्सक के लिए संबल, सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती का आधार है। यह सम्मेलन हमारी एकता, हमारी पहचान और हमारे भविष्य की दिशा तय करता है। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में वीसीएस रत्न, वीसीएस योद्धा एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथ महानायक सम्मान पदक के चयन के अलावा मंच व्यवस्था के बारे में प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. नीलम विश्वकर्मा को महत्वपूर्ण जबाबदारी सौंपी। बैठक के समापन पर सभी चिकित्सकों ने एकमत होकर महासम्मेलन को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक रूप से सफलता बनाने का संकल्प लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now