पंचायत राज चुनाव में ईडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
लाडनूं (kalamkala.in)। यहां प्रताप फाउंडेशन के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को पंचायत राज चुनावों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 में संशोधन कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी पंचायत चुनावों में आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य क्षात्र पुरुषार्थ फाउण्डेशन के रविन्द्र सिंह लाडनूं ने बताया कि ईडब्ल्यूएस की विसंगतियों को दूर कर आगामी पंचायती राज चुनाव और नगर निकाय चुनावों में जल्द से जल्द 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, एडवोकेट गोवर्धन सिंह डाबड़ी, पूर्व जिला परिषद सदस्य गजेन्द्र सिंह कोयल, ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष लूणकरण शर्मा, सरपंच मूल सिंह छपारा, सरपंच कालू सिंह हुडास, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लादू सिंह धुडीला, बजरंग सिंह रताऊ, एडवोकेट शेर सिंह हुडास, एडवोकेट मनीष शर्मा, हुकुम सिंह गणोड़ा, मोहन सिंह जोधा आदि सम्मिलित रहे।







