मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री- विधायक महर्षि, लाडनूं से प्रधानमंत्री की सभा में भाग लेने के लिए 50 बसों से आज अजमेर जाएंगे 2500 कार्यकर्ता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री- विधायक महर्षि,

लाडनूं से प्रधानमंत्री की सभा में भाग लेने के लिए 50 बसों से आज अजमेर जाएंगे 2500 कार्यकर्ता

लाडनूं। रतनगढ विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी उनके आगमन पर लाखों की तादाद में लोग उमड़ पड़ते हैं। साी दुनिया के सर्वोच्च नेतागण भी उनका बहुत अधिक सम्मान करते हैं और उनसे मिलने को लालायित रहते हैं। आजादी के बाद देश को पहले ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं। उन्होंने उनकी सरकार द्वारा किए गए देशहित के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे उनका पूरा प्रचार-प्रसार करे। वे यहां हाईवे स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर के कायड विश्रामस्थली के दौरे के लिए कार्यकर्ताओं के अजमेर जाने के बारे में विचार किया गया। बैठक में तय किया गया कि परस्पर सहयोग के आधार पर लाडनूं क्षेत्र से 50 बसांे में 2500 कार्यकर्ताओ को अजमेर के कायड विश्रामस्थली पर 31 मई को आयोज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में ले जाया जाएगा। इस अवसर पर हर कार्यकर्ता के आर्थिक और शारीरिक सहयोग का आग्रह किया गया और उनसे प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने की दिशा में कार्ययोजना के लिए रूपरेखा तैयार की गयी।

पृथ्वीराज चौहान की धरती से शुरू होगा देश के हर नागरिक से सम्पर्क

भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह ओड़िंट ने बैठक में कहा कि राजस्थान और अजमेर संभाग के लिए यह गौरव की बात है कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पृथ्वीराज चैहान की धरती से देश के हर नागरिक से सम्पर्क करने के कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन के 5 मंडलो से कुल 50 बसें 31 मई को सुबह 9 बजे प्रस्थान करेगी, जिनमें कुल 2500 कार्यकर्ता अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में भाजपा के विधानसभा संयोजक उमेश पीपावत, भ्जिला उपाध्यक्ष नाथूराम कालेरा, अजमेर यात्रा संयोजक श्यामसुंदर पवार, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह धोलिया, जिला मीडिया प्रभारी बनवारी लाल शर्मा, भाजपा निम्बीजोधां मंडल अध्यक्ष नवरत्न खीचड़, मीठड़ी मंडल अध्यक्ष बृजराज सिंह, शहर मंडल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, देवाराम पटेल, जगदीश पारीक, मनीषा शर्मा, शंभुसिंह, ईश्वर मेघवाल, सुरेश खींची, राजेश शर्मा, युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष चेतन भोजक, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमसुख जांगिड़, पार्षद ओम सिंह मोहिल, बाबूलाल प्रजापत, बच्छराज नागपुरिया, दिलीप टाक, बजरंग वर्मा, गंगाराम रेगर, मुरलीमनोहर जांगिड़, पृथ्वीसिंह जैतमाल, डीपी दाधीच, मनीष राजपुरोहित, सुरेश पारीक, मनीष चैधरी आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now