लाडनूं में संत पीपाजी महाराज की 703वीं जयंती मनाई, सामाजिक एकता व विकास पर किया विचार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में संत पीपाजी महाराज की 703वीं जयंती मनाई, सामाजिक एकता व विकास पर किया विचार

लाडनूं (kalamkala.in)। पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज के आराध्य संत शिरोमणी श्री पीपा जी महाराज की 703वीं जयंती पर लाडनूं में सुंदरकांड का पाठ, आरती, समाज की आमसभा और सामुहिक भोज का आयोजन किया गया। स्थानीय श्री पीपा क्षत्रिय समाज द्वारा इस अवसर पर बुधवार को सुंदरकांड का पाठ किया गया। अगले दिन गुरुवार को महाआरती का आयोजन किया गया। इनमें सभी सामुहिक रूप से इकट्ठे हुए और आरती कर संत पीपाजी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पीपा क्षत्रिय समाज की एक आमसभा का आयोजन भी किया गया। इस सभा में समाज के विकास और एकता पर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान समाज के अध्यक्ष बाबूलाल चौहान, मंत्री गणेश चौहान, कोषाध्यक्ष विजय कुमार चौहान तथा समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्नेह भोज (प्रसादी) का आयोजन भी किया गया। पीपा जयंती कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now