जिले में एक सप्ताह में 6 लाख से अधिक वोटर्स परिगणना परिपत्रों का हुआ वितरण, लाडनूं क्षेत्र में घर-घर जाकर 1 लाख 37 हजार 210 परिपत्र किए वितरित, परिगणना प्रपत्र भरने में बीएलओ का सहयोग कर सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील, जिले भर में औचक निरीक्षण जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिले में एक सप्ताह में 6 लाख से अधिक वोटर्स परिगणना परिपत्रों का हुआ वितरण, लाडनूं क्षेत्र में घर-घर जाकर 1 लाख 37 हजार 210 परिपत्र किए वितरित,

परिगणना प्रपत्र भरने में बीएलओ का सहयोग कर सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील, जिले भर में औचक निरीक्षण जारी

डीडवाना (kalamkala.in)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर- 2026) के तहत 4 दिसम्बर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत जिले में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे परिगणना प्रपत्र भरने में बीएलओ का सहयोग कर सक्रिय भागीदारी निभाएं एवं संबंधित जानकारी यथासंभव उपलब्ध कराएं, ताकि उनकी मैपिंग पूर्ववर्ती मतदाता सूची से की जा सके।जिले में विगत 7 दिनों में 6 लाख 44 हजार 346 परिगणना परिपत्रों का वितरण किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सोमवार को जिले के विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किये एवं विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जारी परिगणना परिपत्र वितरण एवं मैपिंग कार्य की प्रगति जांची। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े बीएलओ एवं कार्मिकों से फीडबैक लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशों की अनुपालना में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर परिगणना परिपत्रों का वितरण कर रहे हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी लगातार फील्ड में निरीक्षण कर रहे हैं। डीडवाना विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 19 हजार 682, लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 37 हजार 210, नावां विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 22 हजार 167, मकराना विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 31 हजार 559 वहीं, परबतसर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 33 हजार 728 परिगणना प्रपत्रों का वितरण किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि परिगणना अवधि के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग पूर्व विशेष पुनरीक्षण से हो जाएगी, उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं सफल बनाने में सहभागी बनें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now