संस्कारों के साथ राष्ट्रीयता से जोड़ती है मातृभाषा- प्रो. त्रिपाठी, मातृभाषा पर कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संस्कारों के साथ राष्ट्रीयता से जोड़ती है मातृभाषा- प्रो. त्रिपाठी,

मातृभाषा पर कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में मातृभाषा पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने कहा है कि मातृभाषा किसी भी व्यक्ति के शब्द एवं संप्रेषण कौशल की उद्गम होती है। मातृभाषा हमें राष्ट्रीयता से जोड़ती है, साथ ही हमारे अंदर देशप्रेम की भावना भी उत्प्रेरित करती है। मातृभाषा व्यक्ति के संस्कारों की परिचायक होती है, जहां से हम अपनी प्रथम अभिव्यक्ति प्राप्त करते हैं। चिंतन एवं मनन की समृद्ध परंपराएं मातृभाषा से ही प्रारंभ होकर अपना ऐतिहासिक अस्तित्व प्राप्त करती हैं। प्रो. त्रिपाठी ने मातृभाषा की पुरजोर वकालत करने वाले पट्टा सीतारामय्या, महात्मा गांधी एवं रविंद्रनाथ टैगोर जैसे प्रमुख व्यक्तित्वों के योगदानों को भी याद किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अभिषेक चारण ने मातृभाषा में स्वरचित रचना प्रस्तुत की। कोमल मुंडेल, राखी शर्मा, रवीना बाजिया, शुभा भोजक, चंचल, कविता चैधरी, कांता सोनी, रेखा प्रजापत आदि छात्राओं ने भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक चारण ने किया। डॉ. बलवीर सिंह ने अंत में आभार ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now