लाडनूं के हीरावती में चोरियों की आरोपी ‘मोग्या गैंग’ के दो आरोपी फिर गिरफ्तार, एक पहले से निरुद्ध है, चोरी के गहने खरीदने वाले दो सुनारों पर भी पुलिस की पैनी नजर, पुलिस ने चोरी के 2.80 लाख नकद बरामद किए, चोरी में प्रयुक्त एक पावर बाइक भी जब्त की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के हीरावती में चोरियों की आरोपी ‘मोग्या गैंग’ के दो आरोपी फिर गिरफ्तार, एक पहले से निरुद्ध है, चोरी के गहने खरीदने वाले दो सुनारों पर भी पुलिस की पैनी नजर,

पुलिस ने चोरी के 2.80 लाख नकद बरामद किए, चोरी में प्रयुक्त एक पावर बाइक भी जब्त की

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं तहसील के हीरावती गांव में करीब एक माह पूर्व एक ही रात में हुई चोरियों को लेकर लगातार धरने पर बैठे ग्रामीणों के लिए सुखद समाचार है कि लाडनूं पुलिस ने नकबजनी के इस मामले में आरोपी अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो और सदस्यों शौभाग उर्फ प्लीत एवं सीताराम को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में इससे पूर्व लाडनूं पुलिस ने विधि से संघर्षरत एक बालक को निरुद्ध कर उसके कब्जे से कुछ चोरी के स्वर्णाभूषण भी बरामद किए थे। पुलिस ने अब मुलजिम शौभाग उर्फ प्लीत की निशानदेही से चोरी गए 2 लाख 80 हजार रूपये भी बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने घटना में काम में ली गई एक पावर बाईक को भी जब्त किया है। पुलिस ने इस प्रकरण में चोरी का माल खरीदने वाले दो सुनारों को भी चिह्नित किया है, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी संभव है। गौरतलब है कि इन चोरियों को लेकर पिछले 22 दिनों से तहसील के समक्ष धरने पर बैठे हैं।

चोरों का अन्तर्राज्यीय गिरोह ‘मोग्या गैंग’ और उनके सदस्यों की दास्तान

हीरावती गांव की चोरियों में लिप्त इस मोग्या गैंग के सदस्य मकानों के पीछे की खिड़की-जंगले तोड़कर घर में घुसकर चोरी का वारदात को अंजाम देते हैं। गत 31 अगस्त की रात्रि को ग्राम हिरावती में इस गैंग द्वारा ही नकबजनी की वारदातें की गई थीं। इस गैंग के लाडनूं पुलिस द्वारा पकड़े गए सदस्य मुलजिमानों में शौभाग उर्फ पलीत पुत्र रामस्वरूप उर्फ कैलाश, जाति मोग्या, उम्र 24 साल, निवासी टीकडे थाना हनुमाननगर, जिला भीलवाडा, हाल लावा, थाना डिग्गी, जिला टोंक तथा सीताराम पुत्र गेखाराम, जाति मोग्या, उम्र 43 साल. निवासी वार्ड नं. 22, पीलती तलाई, टोंक शामिल हैं। इनमें से शौभाग उर्फ प्लीत के विरूद्ध चोरी, नकबजनी, लूट के करीब 11 प्रकरण दर्ज है। शौभाग उर्फ प्लीत ने डीडवाना, नागौर व सुजानगढ़, जयपुर शहर, जोधपुर, बूंदी, टोंक व दौसा जिलों में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। जबकि इस आरोपी ‘मोग्या गैंग’ का गिरफ्तार सदस्य सीताराम इस गैंग द्वारा की गई चोरियों के माल को ठिकाने लगाने का काम करता है। इन गिरफ्तार मुलजिम व उसके साथियों द्वारा की गई अन्य वारदातों में 30 अगस्त को रात्रि में पुलिस थाना थांवला में नकबजनी की थी, 31 अगस्त को ग्राम हिरावती थाना लाडनूं में गजे सिंह के मकान में नकबजनी और 31 अगस्त को ही ग्राम खारा थाना साण्डवा में नकबजनी की वारदातें हाल ही में इस क्षेत्र में की गई थी। इन आरोपियों के विरुद्ध प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में आपराधिक रिकार्ड मिला है। इनमें से शौभाग उर्फ पलीत के विरुद्ध पुलिस थाना मारोठ (नागौर), पुलिस थाना नैनवा (बूंदी), पुलिस थाना पीपलु (टोंक), पुलिस थाना नमाना (बूंदी), पुलिस थाना राजीव गांधी नगर (जोधपुर), पुलिस थाना कोलवा (दौसा), पुलिस थाना सुजानगढ़ सदर (चूरू), पुलिस थाना थांवला (नागौर) और पुलिस थाना लाडनूं (डीडवाना-कुचामन) में विभिन्न 11 मामले विचाराधीन हैं।

इस रिपोर्ट पर हुई लाडनूं पुलिस सक्रिय

लाडनूं के हीरावती गांव व आसपास में गत 31 अगस्त की रात में हुई चोरी की 1 सितम्बर को किशनलाल पुत्र उमाराम, जाति जाट, निवासी हिरावती ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि गत रात्रि करीब 1 बजे उसके भतीजे नन्दलाल के हिरावती स्थित रहवासी मकान में सदैव की भांति सो रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे के नन्दलाल की पत्नी गंगा देवी जागी, तो पता चला कि उनके अन्दर के कमरे में से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी कुल लगभग 9 लाख 63 हजार रूपये व करीब 63 भरी सोने व 80 भरी चांदी के जेवरात अज्ञात चोर चुरा कर ले गये। इस रिपोर्ट पर लाडनूं पुलिस ने मुकदमा नंबर 149/2025 अन्तर्गत धारा-331 (4) 305 (A) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया। इस घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस पुलिस टीम ने दिन-रात मेहनत करते हुए, फील्ड इन्टेलीजेन्सी एवं आसूचना संकलन द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चैक किये और तकनीकी सहायता से पाया गया कि इन वारदातों के पीछे मोग्या गैंग का हाथ रहा था। इस टीम ने फिर मोग्या गैंग के ठिकानों पर लगातार दबिशें दी और पूर्व में विधि से संघर्षरत बालक को निरूद्ध किया गया। जिसकी निशानदेही से चुराये गये सोने के आभूषण बरामद किये गये। घटना में संलिप्त अन्य मुलजिमानों की तलाश कर एक मुलजिम शौभाग उर्फ प्लीत को प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया। मुलजिम की निशादेही से 2 लाख 80 हजार रूपये नगद बरामद किये एवं घटना में प्रयुक्त बाईक को जब्त किया गया। प्रकरण में गैंग के सदस्यों द्वारा चोरी का माल ठिकाने लगाने का काम करने वाले आरोपी सीताराम को भी गिरफ्तार किया गया है। जिससे चुराए गये जेवरात के सबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। प्रकरण में चोरी का माल खरीदने वाले दो सुनारों को भी चिंहित किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य मुलजिमानों के लिए विशेष टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही है और अनुसंधान किया जा रहा है।

इस पुलिस टीम ने किए प्रयास

इस प्रकरण में एसपी श्रीमती ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में एडिशनल एसपी हिमांशु शर्म तथा लाडनूं वृताधिकारी श्री विक्की नागपाल के निकटतम सुपरविजन में लाडनूं थानाधिकारी महिराम बिश्नोई (पुलिस निरीक्षक) तथा विशेष टीम में उनके साथ कांस्टेबल किशोर, सुखाराम, धर्मेन्द्र व विक्रम शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now