चांद को अर्घ्य देने छत पर चढी महिला गिरी, व्रत के कारण भूख से आए चक्कर के कारण हुआ हादसा, मूंडवा में किए चांद के दीदार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चांद को अर्घ्य देने छत पर चढी महिला गिरी, व्रत के कारण भूख से आए चक्कर के कारण हुआ हादसा, मूंडवा में किए चांद के दीदार

गंगापुर सिटी/मूंडवा। पूरे राज्य में करवाचैथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लेकिन एक जगह एक हादसा भी घाटित हो गया। क्षेत्र के महू कला में करवा चौथ के व्रत के दौरान चांद को  अर्घ्य देते समय चक्कर आने से एक महिला दो मंजिला मकान की छत से गिर कर घायल हो गई। इस दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिरने के कारण महिला के सिर, मुंह और हाथ-पैर में चोट आई है। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती घायल महू कला निवासी सोनिया पत्नी आकाश कटारा ने बताया कि गुरुवार को करवा चैथ का उपवास रखा था। रात करीब 8.45 बजे चांद निकलने के बाद वह अपने दो मंजिला भवन की छत पर चांद को  अर्घ्य देने पहुंची। इस दौरान छत पर परिवार की अन्य महिलाएं भी मौजूद थी। लेकिन शायद उपवास के कारण दिनभर भूखे रहने से सोनिया को चक्कर आ गया और वह दो मंजिला छत से गिरकर घायल हो गई। छत से नीचे गिरने पर परिवार के सदस्य घबरा गए और आनन-फानन में घायल सोनिया को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। सोनिया के सिर, मुंह और हाथ पैर आदि जगह पर आई चोटों का मुआयना कर डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर तत्काल इलाज शुरू किया।

सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर किए चांद के दीदार, पति की लंबी उम्र की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत खोला

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। अपने पति की लंबी उम्र व परिवार की खुशहाली की कामनाओं के लिए महिलाओं ने दिन भर करवा चैथ का व्रत रखा और करवा चैथ की कहानी सुनी, पूजा की। रात्रि में सोलह श्रृंगार करके छतों पर चढ कर चांद के दर्शन करके अर्घ्य अर्पित कियि। चांद का पूजन करने के बाद सभी महिलाओं ने अपने पति के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ पति का चेहरा देखकर व्रत खोला और भोजन किया। मधुबाला पाराशर ने बताया कि करवा चैथ का त्यौंहार हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के खत्म होने के बाद कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। करवा चैथ सुहागिन महिलाओं के लिए अपनी पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि का कामना के लिए रखा जाता हैं। इस मौके पर मधुबाला पाराशर, मोहिनी पाराशर, कौशल्या सोनी, मोनिका सोनी, ममता शर्मा, राधिका पाराशर सहित अनेक महिलाएं भी चन्द्रदर्शन कर तथा उसे अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु के साथ सुखी दाम्पत्य की कामना की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now