लाडनूं: डाबड़ी रोड पर क्षतिग्रस्त नाले व क्रोस को लेकर नागरिक व वाहनचालक हुए खासे परेशान, वाहनों को हो रहा है आएदिन नुकसान, सभी जिम्मेदार मौन क्यों, सोनू टाक ने उठाई आवाज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं: डाबड़ी रोड पर क्षतिग्रस्त नाले व क्रोस को लेकर नागरिक व वाहनचालक हुए खासे परेशान,

वाहनों को हो रहा है आएदिन नुकसान, सभी जिम्मेदार मौन क्यों, सोनू टाक ने उठाई आवाज

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के बस स्टेंड से कमल चौक होते हुए हाईवे पर निकलने वाले और डाबड़ी रोड पर चढ़ने वाले प्रमुख मार्ग पर नगर पालिका की अनदेखी व उपेक्षा के चलते वाहन चालक मुसीबत में है और इस मार्ग पर कभी भी कोई बड़ा हादसा होना संभावित हैं। यह मुसीबत आती है वार्ड नंबर 29 में, जहां नाले-नालियों को दुरुस्त करने की परवाह किसी को नहीं है। इस मार्ग पर राजेश सांखला की दुकान के सामने और जगदीश प्रसाद आर्य के मकान के पीछे के कोर्नर पर जो नालों का क्रोस बना हुआ है, वह बहुत बड़ा और चौड़ा है, उस पर फैरो कवर भी लगाए हुए हैं, मगर काफी महिनों से और लगभग एक साल से अधिक समय से उसके फैरो कवर बिखर चुके और नाला का क्रोस क्षतिग्रस्त हो चुका है। हालत यह है कि इसके ऊपर से गुजरने वाले वाहन कितनी ही सावधानी बरतें, तब भी उसका पहिया नाले में धंस जाना संभव है। लम्बे समय से इस तरह के हालात को देखते हुए अनेक वाहन चालकों ने इस मार्ग से गुजरने के बजाय लम्बा मार्ग घूमकर जाना शुरू कर दिया है। हाल ही में एक अर्टिगा कार इस क्रोस के ऊपर से निकलते हुए उसका टायर नाले में धंस गया। यह स्थिति कोई पहली बार नहीं हुई है। ऐसे हालात आएदिन बनते हैं, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती‌। इस स्थान के पड़ौस में रहने वाले सोनू टाक ने बताया कि यह समस्या भयंकर रूप ले चुकी है। लोगों को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या के बारे में केवल पार्षद ही नहीं, बल्कि सभी अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका, लेकिन किसी पर कोई असर नहीं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसा लगता है कि वे सब किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now