लाडनूं के 7 जनों सहित जिले के 9 जनों से फ्रॉड कर ठगी गई साढ़े पांच लाख की राशि पुलिस ने करवाई रिफंड, लाडनूं, मंगलपुरा, खानपुर, भरनावां, धुड़ीला, खामियाद, निम्बी जोधां के पीड़ितों को मिली राहत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के 7 जनों सहित जिले के 9 जनों से फ्रॉड कर ठगी गई साढ़े पांच लाख की राशि पुलिस ने करवाई रिफंड,

लाडनूं, मंगलपुरा, खानपुर, भरनावां, धुड़ीला, खामियाद, निम्बी जोधां के पीड़ितों को मिली राहत

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित साइबर पोर्टल पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ्रॉड के शिकार हुए कुल 10 पीड़ित जनों से ठगे गई राशि कुल 5 लाख 48 हजार 848 रूपए उनके खातों में वापस रिफंड करवाए गए। यह कार्रवाई पुलिस थाना लाडनूं, निम्बी जोधां, मौलासर और पीलवा द्वारा की गई। इस सम्बन्ध में साइबर सेल डीडवना के साथ मिल कर सम्बंधित पुलिस थानों द्वारा किए गए प्रयासों से सभी पीड़ितों को ठगी गई राशि लौटाई जा सकी। यहां उल्लेखनीय है कि डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अब तक फ्रॉड करके ठगी गई कुल 19 लाख 84 हजार 204 रूपए की राशि पीड़ितों के खातों में रिफंड करवा चुकी है। इन 9 मामलों में जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में जिला साइबर सेल व सम्बंधित पुलिस थानों के सामुहिक प्रयास से भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई।

मंगलपुरा के मांगीलाल माली का परिचित बन कर ठगे गए 35 हजार लौटाए

लाडनूं के मंगलपुरा निवासी मांगीलाल माली के साथ 7 मार्च 2024 को अज्ञात फ्रॉडर ने उसका परिचित बनकर 35 हजार रूपये की ठगी कर ली, जिस पर लाडनूं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि 35 हजार रूपये को हॉल्ड करवाकर कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से पीड़ित के खाते में पुनः रिफंड करवाई गई।

लाडनूं के शहरिया बास के शौकत खां का भतीजा बन कर ठगे 34700 रूपए हुए रिफंड

लाडनूं के शहरिया बास निवासी शौकत खां से 1 मई 2025 को उसका भतीजा बनकर व एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का कहकर 34 हजार 700 रूपये की ठगी कर ली। जिस पर कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि 34700 रूपये को हॉल्ड करवाकर कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से पीड़ित के खाते में पुनः रिफंड करवाई गई।

लाडनूं के खानपुर निवासी शेरसिंह से परिचित बन कर ठगी गई राशि में होल्ड कर लौटाई

लाडनूं के खानपुर के रहने वाले शेर सिंह से 1 मई 2025 को अज्ञात फ्रॉडर ने पीड़ित का परिचित बनकर ठगी कर ली, जिस पर लाडनूं पुलिस थाना द्वारा कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि में से 5918 रूपये को हॉल्ड करवाकर कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से पीड़ित के खाते में पुनः रिफंड करवाई गई।

लाडनूं के भरनावां के कार्तिक पारीक से ठगी राशि वापस करवाई

लाडनूं के भरनावां निवासी कार्तिक पारीक से 5 मई 2025 को टेलीग्राम में वीडियो एडिट करने के नाम पर 5030 रूपयों का फ्रॉड कर लिया। इस पर कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि 5030 रूपये को हॉल्ड करवाकर कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से पीड़ित के खाते में पुनः रिफंड करवाने हेतु आदेश जारी करवाये गये हैं।

लाडनूं के निम्बी जोधां के श्री राम कुमार खीचड़ से ठगी राशि में से होल्ड राशि लौटाई

लाडनूं के निम्बी जोधां के श्री राम कुमार खीचड़ से 28 फरवरी 2025 को अज्ञात फ्रॉडर द्वारा रूपये भेजने के नाम पर 65000 रूपये का फ्रॉड कर लिया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि में से 40000 रूपये को हॉल्ड करवाकर कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से पीड़ित के खाते में पुनः रिफंड करवाये गये है, शेष राशि को रिफंड करने हेतु प्रयास जारी है।

लाडनूं के धुड़ीला निवासी हरदीन राम के साथ हुए फ्रॉड की पूरी 99 हजार की राशि दिलाई

लाडनूं के धुड़ीला निवासी हरदीन राम के साथ 27 मई 2025 को अज्ञात फ्रॉडर 99000 रूपये का फ्रॉड कर लिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि 99000 रूपये को हॉल्ड करवाकर कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से पीड़ित के खाते में पुनः रिफंड करवाया गया।

लाडनूं के खामियाद के भवानी सिंह से ठगी गई राशि वापस करवाई

लाडनूं के खामियाद निवासी भवानी सिंह से 2 दिसम्बर 2023 को अज्ञात फ्रॉडर ने 4250 रूपये का फ्रॉड कर लिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि 4250 रूपये को हॉल्ड करवाकर कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से पीड़ित के खाते में पुनः रिफंड करवाया गया।

मौलासर के परमेश्वर लाल को फ्रॉड राशि 1 लाख 7 हजार 900 दिलाए वापस

मौलासर के परमेश्वर लाल के साथ 4 मई 2025 को ऑनलाईन ट्रांजेक्शन से 1 लाख 7 हजार 900 रूपए का फ्रॉड हो गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी राशि 107900 रूपये को हॉल्ड करवाकर कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से पीड़ित के खाते में पुनः रिफंड करवाने हेतु आदेश जारी करवाये गये है।

पीलवा के बाजवास की विमला देवी के 2 लाख 17 हजार 50 रुपए वापस दिलाए

पीलवा के बाजवास निवासी विमला देवी के साथ 2 मार्च 2025 को राजफैड को मूंग की फसल समर्थन मूल्य पर 2024 की बेची गई फसल के रूपये प्राप्त करने के लिये गलत जन आधार संख्या दर्ज होने के कारण फसल के रूपये अन्य खाते में चले गये। जिस पर पीड़िता ने 1930 पर शिकायत की गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुल राशि 2,17,050 रूपये हॉल्ड करवाकर कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से पुनः पीड़िता के खाते में रिफंड करवाये गये।

साईबर ठगी से बचें, फ्रॉड पर यह याद रखें

साइबर फ्रॉड पर तुरंत 1930 पर कॉल करके अथवा https://cybercrime.gov.in/ पर लॉगईन करके शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now