धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। महात्मा गांधी और आदर्श राजनेता, भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को स्थानीय संस्कार बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय मे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गानधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम मे “वैष्णव जन तो तेने कहिये”…, “दे दी हमें आजादी…, धर्म वो ही सच्चा …’ का सामुहिक गायन शिक्षकों व छात्रों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कमल राव ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी महापुरुष ही नही, महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। आधुनिक भारत के निर्माण में गांधीजी का योगदान सर्वाधिक रहा था। देश की स्वतंत्रता और इसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने का प्रयास किया था। महात्मा गांधी ने उम्र भर सिर्फ देश के विकास पर ही सोचा। इसीलिए उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी कोई राजनीति पद नहीं लिया। प्रधानाध्यापक लाडमोहम्मद खोखर ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को देश की एकता एवं अखंडता का मजबूत आधार बताया। साथ ही भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण, दूरदर्शी व निडर व्यक्तित्व को पूरे देश के लिए प्रेरक बताया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, गांधी के तीन बन्दर, दौड़ प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, दांडी यात्रा, स्वच्छ भारत अभियान आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक अब्दुल रहमान देवड़ा, प्रधानाध्यापक लाडमोहम्मद खोखर, कमल राव, सिरदार खत्री, मुराद खान, रुस्तम खोखर, मो. सलाउद्दीन जिंदरान, सिकंदर खान आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार में तीन-चार दिनों से लगातार चल रहा है आपसी मारपीट का दौर, दोनों तरफ से मामले दर्ज, पुलिस कर रही है जांच, बताया जा रहा है कि एक महिला से बातचीत से टोकने पर हुई यह झगड़े की शुरुआत, अब खून सवार है दोनों तरफ

युवा वर्ग नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें- श्रीराम बिजारणियां, प्रदेशाध्यक्ष तेजा सेना, छात्रावास जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य को लेकर विशाल तेजा गायन समारोह आयोजित, बनाए जाएंगे तेजा मंदिर और तेजा वाटिका, बैठक 5 जुलाई को

शहर चुनें

Follow Us Now