ओसवाल मित्र मंडल लेगा लाडनूं के जोगीदड़ा श्मशान भूमि की सुध, देगा विकास और सौंदर्यकरण में सहयोग, श्मशान भूमि में पहुंच कर सदस्यों ने किया श्रावण मास में वृक्षारोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ओसवाल मित्र मंडल लेगा लाडनूं के जोगीदड़ा श्मशान भूमि की सुध, देगा विकास और सौंदर्यकरण में सहयोग,

श्मशान भूमि में पहुंच कर सदस्यों ने किया श्रावण मास में वृक्षारोपण

लाडनूं (kalamkala.in)। ओसवाल मित्र मण्डल द्वारा दूसरे वन सोमवार पर वृक्षारोपण किया गया। यह वृक्षारोपण कार्य यहां तेली रोड स्थित जोगीदड़ा शमशान भूमि पर किया गया। इस अवसर पर जोगीदड़ा मे स्थित भूतनाथ मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश भोजक व श्मशान भूमि के सौन्दर्य-वृद्धि में अपनी सेवा देने वाले नानूराम राखसिया, बाबूलाल नाई व नानूराम भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सावण के दूसरे वन सोमवार पर भूतनाथ महादेव का भव्य श्रृंगार किया तथा बाद में आरती की और प्रसाद वितरण भी किया। इस अवसर पर ओसवाल मित्र मण्डल की अब तक की प्रगति के बारे में अवगत करवाया गया। साथ ही जोगीदड़ा श्मशान भूमि के विकास के लिए भविष्य में ओसवाल मित्र मण्डल द्वारा किए जाने वाले सहयोग का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम में ओसवाल मित्र मंडल के सदस्य विनोद खटेड़, हेमंत नाहर, हीरालाल भूतोड़िया, इंद्राज कठोतिया, सुमित मोदी, सुनील पटावरी, सुशील बेग़वानी, पीयूष सुराणा, धर्मेश कोठरी, सागरमल कोठारी व अजीत बैद उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now