भारत सरकार के कृषि मंत्रालय व कृषि अनुसंधान परिषद के पैनल अधिवक्ता के रूप में लाडनूं के वकील बजरंग लाल नियुक्त, लोगों ने जताया हर्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत सरकार के कृषि मंत्रालय व कृषि अनुसंधान परिषद के पैनल अधिवक्ता के रूप में लाडनूं के वकील बजरंग लाल नियुक्त, लोगों ने जताया हर्ष

लाडनूं/ नई दिल्ली (kalamkala.in)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लाडनूं निवासी अधिवक्ता बजरंग लाल जाट (चोयल) को पैनल अधिवक्ता के रूप में चयनित एवं नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, बजरंग लाल जाट को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) नई दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय तथा अन्य संबंधित न्यायिक मंचों पर ICAR एवं उसके संस्थानों के पक्ष में मामलों की पैरवी के लिए दो वर्ष की अवधि (16 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2028) के लिए नियुक्त किया गया है।वर्तमान में बजरंग लाल जाट भारत सरकार की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जहां वे विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की ओर से मामलों की पैरवी कर रहे हैं। यह नियुक्ति उनकी विधिक दक्षता, अनुभव एवं उत्कृष्ट पेशेवर कार्यशैली को दर्शाती है। वे भारत सरकार के कृषि विभाग एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संबंधित मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विभिन्न विधिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से उन्हें बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now