रॉंग साइड ड्राइव करने वाले शराबी ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन को जब्त किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रॉंग साइड ड्राइव करने वाले शराबी ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन को जब्त किया

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (NRSM) के तहत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए गए अभियान के दौरान शराब के नशे में गलत दिशा में लहराते हुए वाहन चलाने वाले चालक के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है। निम्बी जोधां पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए चालक को गिरफ़्तार किया जाकर वाहन ट्रेलर नम्बर एचआर 56 सी 1116 को जब्त किया है। पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालक के विरूद्ध यह कार्यवाही अध्यापक रामनिवास साहू द्वारा पुलिस थाना निम्बी जोधां पर टेलीफोनिक दी गई सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को टेलीफोन सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे सं. 458 पर एक ट्रेलर चालक एक ट्रेलर को गफलत व लापरवाही पूर्वक लहराता हुआ गलत दिशा में चला रहा है। इस पर हेड कांस्टेबल भंवरलाल मय जाप्ता व पुलिस वाहन सहित मौके पर पहुंचा तो एक ट्रेलर रजि. नम्बर एचआर 56 सी 1116 को लहराता हुआ गलत दिशा में चलाता पाया गया। पुलिस ने ट्रेलर को हाथ से इशारा देकर रूकवाया और चालक को नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम जलधीर सिंह पुत्र हरिसिंह जाति चमार उम्र 52 साल निवासी रायचन्दनवाला, पुलिस थाना हलेवा जिला जिन्द (हरियाणा) होना बताया। चालक के मुंह से शराब की बदबू आने से बैथ-एनलाईजर मशीन द्वारा चालक का ऐल्कोहल परीक्षण किया गया। चालक शराब के नशे में होना पाया गया। चालक द्वारा शराब के नशे में ट्रेलर को गफलत लापरवाही पूर्वक लहराता हुआ गलत दिशा में वाहन चलाकर आम लोगों का जीवन खतरे में डालना जुर्म धारा 281 बीएनएस 2023 व धारा 184,1855 मोटर वाहन अधिनियम 1988 में आना पाया जाने पर मौके से ट्रेलर रजि. नम्बर एचआर 56 सी 1116 को जप्त किया जाकर आरोपी जलधीरसिंह को गिरफ्तार किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now