लाडनूं में एन.आई. एक्ट के 7 मामलों में सजायाफ्ता मुजरिम नितेश वर्मा सोनी को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, सजा भुगतने के डर से मुजरिम जयपुर, मुंबई, गुजरात में किराये के मकान बदल-बदल कर रह रहा था और अपनी आईडी में भी कर रहा था बार-बार बदलाव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में एन.आई. एक्ट के 7 मामलों में सजायाफ्ता मुजरिम नितेश वर्मा सोनी को पुलिस ने जयपुर से दबोचा,

सजा भुगतने के डर से मुजरिम जयपुर, मुंबई, गुजरात में किराये के मकान बदल-बदल कर रह रहा था और अपनी आईडी में भी कर रहा था बार-बार बदलाव

लाडनूं (kalamkala.in)। पिछले एक साल से फरार चल रहे एक वांछित अपराधी के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए लाडनूं पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया है।आरोपी को एन.आई. एक्ट के 7 प्रकरणों में न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई थी। वृत्ताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा ने मय टीम के प्रयास करके इस पिछले 1 साल से फरार चल रहे वारंटी नितेश वर्मा निवासी लाडनूं को जयपुर से गिरफ्तार किया। नितेश वर्मा सोनी वर्तमान में जयपुर रहने लगा था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर द्वारा स्थाई वारंटी व वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत की गई। लाडनूं के एसीजेएम न्यायालय द्वारा एन.आई. एक्ट के 7 प्रकरणों मे सजा सुनाये गये इस वारंटी नितेश वर्मा (सोनी) को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही है। यह वारंटी सजा भुगतने के डर से जयपुर, मुंबई, गुजरात में किराये के मकान बदल-बदल कर रह रहा था तथा वारंटी अपने पहचान पत्र में भी बार-बार पता बदल रहा था। उक्त सजायाफ्ता वारंटी को कांस्टेबल सुभाष कुमार ने अपनी कार्यकुशलता, तकनीकी सहायता, सोशल मीडिया व मुखबिर सूचना से जयपुर से डिटेन करने के बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी नितेश वर्मा (सोनी) पुत्र श्यामसुन्दर सोनी, उम्र 42 साल, निवासी दूसरी पट्टी लाडनूं है। इस कार्रवाई में जुटी पुलिस टीम में थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा के साथ कांस्टेबल सुभाष कुमार लाडनूं और कांस्टेबल राजेन्द्र (पुलिस थाना जसवंतगढ़) शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now