सांडवा से सात को पुलिस ने पकड़ा, धमकियां, रंगदारी वसूलने, कार को टक्कर मारकर महिला से गहनों की लूट की वारदात की, पुलिस ने पता लगा कर आरोपियों को किया मात्र 24 घंटों में गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सांडवा से सात को पुलिस ने पकड़ा, धमकियां, रंगदारी वसूलने, कार को टक्कर मारकर महिला से गहनों की लूट की वारदात की,

पुलिस ने पता लगा कर आरोपियों को किया मात्र 24 घंटों में गिरफ्तार

सांडवा। सांडवा पुलिस थाना क्षेत्र के उंटालड़ गांव (जिला चूरू) से नागौर जिले कह श्रीबालाजी थाना पुलिस ने कार की टक्कर लगा कर जान से मारने के प्रयास और लूट के आरोप में सात जनों को दस्तयाब करके पांच आरोपियों को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार किया और दो नाबालिग आरोपियों को निरूद्ध किया है। पुलिस ने इस मामले में रोहिणी रहने वाले राकेश पुत्र भगवानाराम सुथार, कवलीसर के रहने वाले अशोक पुत्र छैलुराम विश्नोई, ढुंढिया रहने वाले लक्ष्मणसिंह पुत्र भंवरसिंह, बोसेरी के रहने वाले बलवीरसिंह पुत्र प्रेमसिंह और चाउ गांव के रहने वाले अभिनेन्द्र उर्फ अरविन्दसिंह पुत्र गोपालसिंह को गिरफ्तार किया। साथ ही दो बाल अपचारियों को भी किया निरुद्ध गया।

फिल्मी स्टाईल में की लूट व मारपीट

यह मामला किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। पुलिस के अनुसार 18 दिसंबर को रोहिणी तहसील के रहने वाले महेश शर्मा पुत्र प्रेमरतन शर्मा की ओर से एक रिपोर्ट दी गई थी, कि गांव घोडारण रहने वाला राकेश सुथार आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। उनके सरपंच बनने के बाद वह आए दिन रंगदारी व अवैध वसूली के लिए रुपए मांगता है और रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकियां देता रहता है। आरोपी राकेश ने उनको हथियार दिखाकर कई बार डराया, लेकिन उन्होंने परवाह नहीं की। 17 दिसंबर की रात करीब 8 बजे जब वे अपनी पत्नी खुशी के साथ क्रेटा कार से गांव रोहिणी से निकल रहे थे, तब गांव से निकलने के कुछ दूरी पर ही राकेश टाटा जिनोन सफेद रंग कार से पीछा करने लगा। उसके साथ 2-3 अन्य लोग भी साथ में थे। राकेश ने पिस्तौल दिखाकर अपनी गाड़ी को उनकी गाड़ी के आगे लाकर रोका, लेकिन वे मौके से निकलकर नागौर की तरफ अपना वाहन दौड़ने लगे। इस पर राकेश व उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से बार बार वाहन को टक्कर मारने की कोशिश की व वाहन को रुकवाया और पिस्तौल दिखाकर पत्नी के जेवरात लूट लिए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। इस दौरान रास्ते में लक्ष्मण, मनोज, प्रकाश, भंवरलाल सारण व दामाराम मेघवाल आ गए, तब राकेश व उसके साथी मौके से वाहन लेकर भाग गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now