लाडनूं के मगरा बास से घर के बाहर खड़ी बाइक चुराने वाले को पुलिस ने पकड़ा और बाइक बरामद की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मगरा बास से घर के बाहर खड़ी बाइक चुराने वाले को पुलिस ने पकड़ा और बाइक बरामद की

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना लाडनूं द्वारा वाहन चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाईकिल चोर मनजीत (21) पुत्र बाबूलाल ढोली निवासी वार्ड नंबर 13 को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चुराई गई मोटरसाईकिल को बरामद किया है। इस आरोपी ने 26 अगस्त को लाडनूं से मोटरसाईकिल चुराई थी। इस बारे में भवानीदान चारण पुत्र मूलदान चारण निवासी मालासी रोड मगरा बास लाडनूं ने 27 अगस्त को लाडनूं पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी जसोदा कंवर के नाम की मोटरसाईकिल नंबर आरजे 37 डीएस 2379 टीवीएस कंपनी को लेकर वह 26 अगस्त की शाम करीब 5 बजे मगरा बास में बाबू खां मूनखानी के घर गया। मोटरसाईकिल उनके घर के बाहर खड़ी की थी। उसके घर में जाकर दूध लेकर करीब 10 मिनट बाद वह वापस आया तो वहां मोटरसाईकिल नहीं मिली। इस रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 145/2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। थानाधिकारी महीराम बिश्नोई के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया और फील्ड इंटेलीजेन्स एवं आसूचना संकलन कर घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये एवं तकनीकी सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुऐ आरोपी मनजीत को पकड़ा और पूछताछ करने पर चुराई गई मोटरसाईकिल नंबर RJ37 DS 2379 को उससे बरामद किया जा सका। इस कार्रवाई में महीराम बिश्नोई के साथ हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल सुखाराम, अब्दुल शाकिर व धर्मेन्द्र शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now