पुलिस ने 168 स्थानों पर दी दबिश, 180 से अधिक पुलिस अधिकारियों व जवानों ने मिलकर चलाया अभियान, एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत लाडनूं सहित जिले में की गई 83 मुलजिमों की गिरफ्तारियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस ने 168 स्थानों पर दी दबिश, 180 से अधिक पुलिस अधिकारियों व जवानों ने मिलकर चलाया अभियान,

एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत लाडनूं सहित जिले में की गई 83 मुलजिमों की गिरफ्तारियां

डीडवाना/ लाडनूं (kalamkala.in)। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद के निर्देशन में शुक्रवार को जिला पुलिस द्वारा ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत जिले भर के विभिन्न थानों की 37 टीमों में शामिल 180 से अधिक पुलिस अधिकारियों व जवानों द्वारा
168 स्थानों पर दबिश देकर वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटियों व असामाजिक तत्वों की धरपकड़ व प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई गई।

83 मुलजिम गिरफ्तार, 12 मुकदमे दर्ज

इस अभियान के तहत कुल 12 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें 1 प्रकरण आर्म्स एक्ट के तहत, 7 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत और 4 प्रकरण आरएनसी एक्ट के तहत दर्ज हुए। इसके अलावा धरपकड़ व निस्तारण के तहत 6 वांछित अपराधी गिरफ़्तार किए गए। 42 स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंट से एवं पीओ मफरूर निस्तारित किए गए। 35 व्यक्ति इंसदादी कार्रवाई में गिरफ़्तार किए गए। इस अभियान के तहत विशेष उपलब्धि के रूप में पुलिस थाना मकराना द्वारा 25 हजार रुपयों के इनामी मादक पदार्थ तस्कर को दस्तयाब कर जिला भीलवाड़ा (बिजौलिया) पुलिस के सुपुर्द किया गया। यह अभियान अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में जिला पुलिस की सतत् सतर्कता और तत्परता का प्रमाण है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में सुबह 5.30 बजे हुआ होलिका दहन, महिलाओं ने लिया बड़ी संख्या में भाग, डीजे, चंग आदि के साथ नाचते-गाते युवाओं ने उखाड़ा खेजड़ी का डांडा, परम्परागत रूप से मनाया बस स्टेंड पर शहर का सामुहिक कार्यक्रम

बीदासर के लग्जरी होटल ‘होटल दी रॉयल ट्रीट’ में तीन बदमाशों ने घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या, 3 घायल, होटल मालिक मनीराम मंडा की मौत हुई और गोलियां लगने से गंभीर घायल हुए तीन को किया जयपुर रैफर

शहर चुनें

Follow Us Now