लाडनूं में नंगी तलवार लेकर बदला लेने के लिए घूमते और सार्वजनिक जगह पर लोगों में दहशत फैलाते एक युवक गिरफ्तार, लाडनूं पुलिस ने हुडास के इस युवक को खानपुर से पकड़ा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नंगी तलवार लेकर बदला लेने के लिए घूमते और सार्वजनिक जगह पर लोगों में दहशत फैलाते एक युवक गिरफ्तार,

लाडनूं पुलिस ने हुडास के इस युवक को खानपुर से पकड़ा

लाडनूं (kalamkala.in)। हाथ में नंगी तलवार लेकर लोगों को डराने और दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने खानपुर गांव से हुडास निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने पर उसने बताया कि वह तलवार लेकर उन लोगों को मारने जा रहा था, जिन्होंने उस पर चोरी का आरोप लगा कर उसकी पिटाई की थी। पुलिस ने उसकी नंगी तलवार मय कवर सहित इस मुल्जिम राकिब अहमद (21) पुत्र कमालदीन छींपा मुसलमान निवासी हुडास (पुलिस थाना निम्बी जोधा) को धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

इस तरह पकड़ा इस तलवार लिए मुलजिम को

पुलिस थाना लाडनूं से हेड कांस्टेबल अमरचन्द मय जाप्ता में कांस्टेबल किशोर, नवीन, राजकुमार सरकारी वाहन में चालक सुरेश के साथ एरिया डोमिनेशन व लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए गश्त पर निकले। जब वे डीडवाना पुलिया पर पहुंचे, तो थानाधिकारी महीराम बिश्नोई ने वहां से हैड कांस्टेबल अमरचन्द को मय जाप्ता वांछित अपराधियों की धरपकड़ की हिदायत देकर रवाना किया। इसके बाद थानाधिकारी स्वयं मय जाप्ता के रवाना होकर रेल्वे फाटक खानपुर के पास पहुंचे, तो मुखबिर से सूचना मिली कि राकिब नाम का एक शख्स हाथ में नंगी तलवार लिये हुए शराब ठेके खानपुर के पास लोगों को डरा धमका रहा है और आम जनता में व सार्वजनिक स्थान पर दशहत फैला रहा है। फिर वह तलवार लेकर खानपुर की तरफ रवाना हुआ है। इस पर थानाधिकारी ने मय जाप्ता रवाना होकर रेल्वे फाटक से खानपुर जाने वाली सड़क पर पहुंचे तो वहां वह शख्स एक हाथ में तलवार नंगी व दूसरे हाथ में तलवार का कवर लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। उसका पीछा कर रोका गया। उस शख्स राकिब अहमद (21) पुत्र कमालदीन जाति छींपा निवासी हुडास से इस तरह नंगी तलवार लेकर लोगों में दशहत फैलाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि अभी लाडनूं में कुछ लोगों ने उस पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर उसके साथ मारपीट की थी। आज उनको बताऊंगा कि राकिब क्या चीज है। इस पर इस शख्स से समझाईश कर उसे आम सड़क व सार्वजनिक स्थान पर नंगी तलवार लेकर घूमना व कब्जे में रखने बाबत लाईसेन्स के बारे में पूछा, तो अपने पास किसी प्रकार का लाईसेंस वगैरह नहीं होना बताया। मुलजिम के कब्जे से नंगी तलवार जब्त की गई। इस तलवार के फल की लम्बाई एक फुट 24 सेमी है व हत्थे की लम्बाई 8 सेमी है। वह एल्युमिनियम जैसी धातु का सा और गोल घुमावदार है। उसके मुंह पर शेर जैसा निशान बना है, तलवार का आगे का सिरा नुकीला व धारदार है। तलवार के फल पर हल्का जंग लगा हुआ है। तलवार का कवर स्टील जैसी धातु से बना हुआ है। कवर की लम्बाई 2 फीट 14 सेमी है। यह तलवार लेकर मुलजिम राकिब अहमद सार्वजनिक स्थान पर आम सड़क पर खड़ा होकर लोगों मे दशहत फैलाने के आरोप में जुर्म 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत इस तलवार को जब्त किया जाकर उसे गिरफ्तार किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now