हीरावती के पास तीन विद्युत ट्रांसफार्मरों से चोरी कर ढाई लाख की हानि पहुंचाई, पुलिस कर रही है अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हीरावती के पास तीन विद्युत ट्रांसफार्मरों से चोरी कर ढाई लाख की हानि पहुंचाई, पुलिस कर रही है अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम हीरावती में विद्युत वितरण निगम के तीन ट्रांसफार्मरों से अज्ञात चोर करीब ढाई लाख की कीमत के ऑयल एवं कॉपर वाइंडिंग चुरा कर ले गए। इस बारे में अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण ने लाडनूं पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि लाडनूं उपखण्ड के अन्तर्गत हिरावती गांव में डुडियों की ढाणियों के पास लगे विद्युत विभाग के तीन ट्रांसफार्मर, जिसमें ऑयल व कॉपर वाईडिंग अज्ञात चोरों द्वारा 17 अगस्त को रात्रि में चोरी कर ले गया। इस चोरी में ट्रॉंसफार्मों की कुल कीमत लगभग 2.35 लाख रु. है। इन तीनों ट्रांसफार्मरों का विवरण रिपोर्ट में पेश करते हुए बताया गया है कि एक ट्रांसफार्मर मेक- विजय इलेक्ट्रीकल्स केपेसीटी 25 टीएफ एसआर नं 85526 टीएन 2181 है, दूसरा मेक- कल्पना इन्डस्ट्रीज केपेसीटी 16 टीएफ एसआर नं 6770 टीएन 1191 का है और तीसरा ट्रांसफार्मर मेक- एमएस संरक्रती केपीसीटी – 16 टीएफ एसआर नं 1309 टीएन 1578 का है। रिपोर्ट देकर जेईएन विकास कुमार मीणा ने चोरी के मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए लिखा है। पुलिस ने इस रिपोर्ट को 136 विद्युत अधिनियम के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक पर्वतसिंह को सुपुर्द की गई है।

ध्यानाकर्षणलाडनूं क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की ऐसी चोरियां आम हो चुकी है। पिछले कई वर्षों से चोरियां हो रही हैं और उनकी एफआईआर भी दर्ज हुई हैं, लेकिन ऐसी वारदातों की रोकथाम संभव नहीं हो पा रही है। पुलिस को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और इस प्रकार की वारदातों पर अंकुश कायम करना चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now