ट्रक व ट्रेक्टर चालकों ने उपखण्ड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, आरसी बहाल करने की मांग को लेकर ट्रकों-ट्रेक्टरों सहित अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ट्रक व ट्रेक्टर चालकों ने उपखण्ड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन,

आरसी बहाल करने की मांग को लेकर ट्रकों-ट्रेक्टरों सहित अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी

अबू बकर बल्खी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। आरसी बहाल करने की मांग को लेकर ट्रैक्टर व ट्रक यूनियन के लोगों ने यहां उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और अपना ज्ञापन सौंपा। पिछले 23 दिनों से आंदोलन कर रहे ट्रक व ट्रैक्टर ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को लाडनूं उपखंड कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया और ट्रकों की आरसी बहाल करने की मांग को लेकर तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय को ज्ञापन सौपकर अनिश्चितकाल के धरने की चेतावनी दी है।
यूनियन के जिला अध्यक्ष हेतराम ने बताया कि खनन पट्टों व क्रेशरों से ओवरलोड टीपी तथा ई-रवाना निकाले जाते हैं, जिसमें वर्ष 2018 में अंडरलोड टीपी व ई-रवाना का विकल्प आता था। उसके बाद सरकार की ओर से जानबूझकर वाहन चालकों के साथ ना-इंसाफी करने के लिए 100 एमटी का विकल्प दिया गया। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों के कम पढे-लिखे होने का फायदा उठाकर खनन विभाग का डर दिखाकर ओवरलोड ट्रांजेक्शन व ई-रवन्ना निकाले गए, जिनकी रॉयल्टी सरकार द्वारा वसूली की गई। परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर टैक्स भी लिया गया। ज्ञापन में बताया कि आयुक्त की ओर से समस्त जिला परिवहन अधिकारियों को ई-रवन्ना में छूट की गई थी। परन्तु, अब खान विभाग की वेबसाइट से डाटा उठाकर नाजायज रूप से वाहन मालिकों को चालान भेजे जा रहे हैं। जब सरकार 95 प्रतिशत छूट दे रही है, तो वाहन चालकों को 100 प्रतिशत छूट देकर खान विभाग की वेबसाइट पर ओवरलोड का विकल्प ही हटा देना चाहिए। वर्तमान में वाहनों का संचालन ठप्प होने से चालकों के परिवार को भूखे मरने की नौबत आ गई है। अब यूनियन द्वारा निर्णय लिया गया है कि जब तक ई-रवाना माफ नहीं किया जायेगा। और ट्रकों की आरसी बहाल नहीं की जायेगी, तब तक वाहन मालिक उपखंड कार्यालय के सामने वाहनों को खड़ा करके अनिश्चितकालीन धरना देंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर एसोसिएशन के लाडनूं अध्यक्ष रामनाथ जाट, हेतराम खिलेरी (ट्रक यूनियन अध्यक्ष चूरू), कानाराम खीचड़, गिरधारी कालेर, लियाकत खान उपाध्यक्ष, फैयाज खान निम्बी आदि चालक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now