लाडनूं की आर्य समाज से हिसाब-किताब, कार्यक्रमों, संदिग्ध गतिविधियों व सम्बद्धता को लेकर उठे सवाल, आर्य प्रतिनिधि सभा जिला नागौर ने नोटिस देकर 15 दिनों में मांगा जवाब

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की आर्य समाज से हिसाब-किताब, कार्यक्रमों, संदिग्ध गतिविधियों व सम्बद्धता को लेकर उठे सवाल,

आर्य प्रतिनिधि सभा जिला नागौर ने नोटिस देकर 15 दिनों में मांगा जवाब

लाडनूं (kalamkala.in)। आर्य समाज संस्थान लाडनूं द्वारा यहां सैनी अतिथि भवन में आयोजित रामकथा वाचन के सम्बन्ध में उसके आय-व्यय का हिसाब-किताब सार्वजनिक करने के लिए जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा (जिला नागौर) ने पत्र देकर निर्देशित किया है। इसके साथ ही आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द की 200वीं जन्म-जयंती और आर्य समाज स्थापना के 150 पूरे होने के उपलक्ष में सम्पूर्ण नागौर जिले में निकाली जाने वाली 21 दिनों की वेद प्रचार यात्रा के लिए लाडनूं आर्य समाज में कोई भी कार्यक्रम रखें जाने से इंकार किए जाने को गंभीरता से लेते हुए उन्हें स्पष्टीकरण के लिए नोटिस दिया गया है। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान गजेन्द्र सिंह ने लाडनूं आर्य समाज के प्रधान नोपाराम दिलोया एवं प्रधान मंत्री यशपाल आर्य को दिए गए इस नोटिस में बताया गया है कि महर्षि द‌यानन्द‌जी के 200वें जन्म जयन्ती एवं आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में पूरे भारत में वेद प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में आचार्य सोमदेवजी की प्रेरणा से व आर्य प्रतिनिधि राजस्थान व आर्य उप प्रतिनिधि सभा जिला के तत्वाधान में सम्पूर्ण नागौर जिले में 21 दिनों की वेद प्रचार यात्रा का आयोजन 1 नवम्बर से 21 नवम्बर तक 21 आर्य समाजों में वेद-प्रचार कार्यक्रम रखा गया। इसमें लाडनूं आर्य समाज के प्रधान को इसमें शामिल होने का आग्रह किया गया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट तौर पर किसी तरह के कार्यक्रम को आर्य समाज लाडनूं में करने के लिए मना कर दिया गया।

क्या प्रतिनिधि सभा से सम्बद्धता को नकारती है लाडनूं आर्यसमाज

इस नोटिस में उन्हें यह स्पष्ट करने को भी कहा गया है कि क्या आर्य समाज लाडनूं आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान एवं अर्थ उप प्रतिनिधि सभा जिला नागौर से सम्बन्धता को नकारते हैं अथवा स्वीकारते हैं। इसके साथ ही इस नोटिस में पूर्व में कई क्रिया-कलापों को सन्देह पैदा करने वाला बताया है। पत्र में पूर्व में (हाल ही में) सैनी समाज में किये कार्यक्रम में किये गये आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रकाशित नहीं किया जाने को आपत्तिजनक बताया गया है। इस नोटिस में आर्य समाज लाडनूं के पदाधिकारियों से आगामी 15 दिनों में जवाब मांगा गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now