संयमित एवं संतुलित जीवन हेतु राम के मर्यादित एवं आदर्श स्वरूप को अंगीकार किया जाए- प्रो. त्रिपाठी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संयमित एवं संतुलित जीवन हेतु राम के मर्यादित एवं आदर्श स्वरूप को अंगीकार किया जाए- प्रो. त्रिपाठी

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी ने मर्यादा पुरूषोत्तम राम के आदर्श जीवन एवं उनके द्वारा कर्म को सर्वोपरि रखे जाने वाले संस्कारों को पुनस्र्थापित करने को वर्तमान जीवन की महती आवश्यकता बताया। सनातन भारतीय संस्कारों की शनैः-शनैः विलगता को महसूस करते हुए प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में समय की मांग है कि राम के आदर्श पुत्र, आदर्श पति, आदर्श भाई, एवं आदर्श मित्र के स्वरूप को आत्मसात एवं अंगीकार किया जाए। अनुकूल एवं प्रतिकूल दोनों ही प्रकार की परिस्थितियों में हमें भगवान राम की तरह ही समभाव बनाए रखने हेतु प्रयासरत रहना चाहिए, तभी हम एक संयमित एवं सुसंस्कृत जीवन जी सकते हैं। कार्यक्रम में स्नेहा बोहरा, तेजस्विनी शर्मा, अभिलाषा शर्मा, संतोष ठोलिया, पूनम राय आदि छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का प्रारम्भ कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक चारण ने रामवन्दना प्रस्तुत करके की। अंत में डॉ. प्रगति भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रो. रेखा तिवारी, डॉ. प्रगति भटनागर, डॉ. बलबीर सिंह, श्वेता खटेड़, अभिषेक शर्मा, प्रगति चैरड़िया, प्रेयस सोनी, तनिष्का शर्मा आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now