लाडनूं वृत में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हाईवे के होटलों में दबिश और चैकिंग में फिर पकड़े गए 7 संदिग्ध युवक-युवतियां, चिराग ढाबे पर हुई कार्रवाई, इससे पहले चिरमी होटल पर पकड़े थे 4 युवक-युवती

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं वृत में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हाईवे के होटलों में दबिश और चैकिंग में फिर पकड़े गए 7 संदिग्ध युवक-युवतियां,

चिराग ढाबे पर हुई कार्रवाई, इससे पहले चिरमी होटल पर पकड़े थे 4 युवक-युवती

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस वृत लाडनूं में लगातार हाईवे के होटलों और ढाबों पर की जा रही दबिश और जांच कार्रवाई में दूसरे दिन फिर एक ढाबे पर 3 महिलाओं सहित 7 जनों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सालासर हाईवे के पास लाडनूं थाने की सीमा में स्थित चिराग ढाबे पर की गई। इससे पहले सालासर हाईवे के पास जसवंतगढ पुलिस थाने की सीमा में स्थित चिरमी होटल पर दबिश देकर पुलिस ने संदिग्ध हालत में एक महिला और तीन पुरुषों को पुलिस ने दबोचा था।

चिराग होटल में पुलिस को संदिग्ध मिले 7 युवक-युवतियां

लाडनूं वृत पुलिस के वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण और थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा ने मय पुलिस टीम के एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई के दौरान सालासर हाईवे सरहद पर लाडनूं थाना क्षेत्र में स्थित चिराग ढ़ाबा में किए गए गहन निरीक्षण में संदिग्ध अवस्था में दिल्ली और महाराष्ट्र से लाई गई 3 महिलाओं और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। 30 नवम्बर को सायंकालीन गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई।जिला पुलिस के निर्देशानुसार चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत की गई इस प्रभावी कार्रवाई के तहत पुलिस लगातार हाईवे पर स्थित होटलों व ढाबों की गहन चैंकिग कर रही है। इसी चैकिंग के दौरान सालासर हाईवे सरहद लाडनूं में स्थित चिराग ढाबा पर चार संदिग्ध व्यक्ति सोहन (29) पुत्र उकाराम सरगरा निवासी तालाब के पास लूणी (जोधपुर), अर्जुन (25) पुत्र भंवरलाल कुमावत निवासी हाथीधड़ा (रुपनगढ़-अजमेर), शशिकान्त (21) पुत्र ब्रिजेश कुमार खटीक, निवासी फतेहपुरी गेट डीडवाना और पिन्टू (26) पुत्र हंसराज भार्गव निवासी बेगाना कोलोनी डीडवाना के अलावा 3 महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं, ये तीनों महिलाएं राजस्थान से बाहर की हैं। इनमें से एक महिला दिल्ली की हैं और दो महिलाएं महाराष्ट्र राज्य की हैं। इन सातों जनों को पुलिस ने धारा 126 व 170 बीएनएसएस में गिरफतार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी ऋचा तोमर के निर्देशन में एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा डीडवाना तथा लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण के निकटतम सुपरविजन में की गई, जिसमें लाडनूं थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा के नेतृत्व में एएसआई पर्वत सिंह, महिला कांस्टेबल श्रीमती प्रभु, कांस्टेबल विक्रम, धर्मेन्द्र और शिवशंकर शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now