लाडनूं के कांग्रेसी पार्षद हाजी सतार खां को हनीट्रेप में फंसाने वाला युवक सुजानगढ़ से पकड़ा गया, भाई-बहन पर था उसे फंसा कर सामान व रकम ऐंठने के स्केंडल का आरोप, बहिन पहले हुई थी गिरफ्तार और अब 6 माह बाद आरोपी भाई को भी पुलिस ने दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के कांग्रेसी पार्षद हाजी सतार खां को हनीट्रेप में फंसाने वाला युवक सुजानगढ़ से पकड़ा गया,

भाई-बहन पर था उसे फंसा कर सामान व रकम ऐंठने के स्केंडल का आरोप, बहिन पहले हुई थी गिरफ्तार और अब 6 माह बाद आरोपी भाई को भी पुलिस ने दबोचा

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना लाडनूं में दर्ज हनीट्रैप के पुराने प्रकरण मे पुलिस ने फिर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी खुशी खां को गिरफ्तार किया है। इसमें पीड़ित व्यक्ति पार्षद सतार खां ने एक महिला तसलीम बानो और उसके भाई खुशी खां पर हनीट्रेप में फंसाने के संगीन आरोप लगाए थे।इस प्रकरण में आरोपी महिला को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब पकड़े गए आरोपी के बारे में पुलिस का कहना है कि वह पिछले 6 महिनों से फरार चल रहा था। बताया गया है कि इस मामले में पीड़ित को उसके ओडिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उससे रकम वसूली और घरेलु सामान की खरीदारी करवाई थी। जानकारी मिली है कि इस प्रकरण में महिला व पुरुष दोनों की तरफ से परस्पर धमकियों, ब्लेकमेलिंग, बदनाम करने व, ओडियो व वीडियो वायरल करने आदि के आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्टें दी गई थी।

13 मई के इस मामले में की पुलिस ने कार्रवाई

इस मामले में पीड़ित हाजी सतार खां पार्षद ने विगत 13 मई को पुलिस थाना लाडनूं पर रिपोर्ट देकर बताया था कि आरोपी महिला तसलीम बानो व उसके भाई खुशी खां ने मिलकर उससे मकान किराये लेने के बहाने आकर मिलने के बाद उसके मोबाईल नंबर ले लिये। इसके बाद उसके साथ बार-बार ऑडियो व वीडियो कॉल पर चुपडी-चुपडी बातें की और उसकी उन ऑडियो व वीडियो वार्तालाप की रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद उसे उसके ऑडियो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे नगद रूपये, मोबाईल, कूलर व अन्य तरीके से रूपये ऐंठ लिये थे। पुलिस ने इस रिपोर्ट को दर्ज कर उसकी जांच शुरू की। जांच कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला तसलीम बानो को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायिक हिरासत में भिजवाया गया था। बाद में जमानत पर छूट कर आने के बाद आरोपी महिला ने सतार खां पर बरगलाने, लालच देने, यौन शोषण करने और उसे उसके ओडियो-वीडियो वायरल करने की धमकियां देने का मामला भी दर्ज करवाया था। इस प्रकार इस प्रकरण में महिला व पुरुष दोनों के परस्पर आरोपों के मामले सामने आए थे।

पुलिस टीम का गठन कर पकड़ा आरोपी खुशी खां को

इधर पुलिस ने आरोपी महिला के भाई अन्य आरोपी खुशी खां निवासी लाडनूं की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में वांछित आरोपी खुशी खां कायमखानी सुजानगढ़, चूरू, बीदासर, जयपुर, सीकर आदि बदले हुए स्थानों पर रहा। टीम ने अपनी मुखबिरी तथा तकनीकी सहायता से मुल्जिम के मोबाईल नंबरों से सीडीआर का विश्लेषण कर आरोपी खुशी खां (30) पुत्र खाजू खां कायमखानी निवासी शहरिया बास लाडनूं को सुजानगढ़ से पकड़ कर गिरफ्तार किया और प्रकरण की पैंडेंसी का निस्तारण किया। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी सीआई शिम्भुदयाल मीणा, एएसआई पर्वत सिंह, एचसी अनिल कुमार, कांस्टेबल सुखाराम, अब्दुल शाकिर, हरिराम और किशोर शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने चलाया ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी अभियान, काटे कुल 254 वाहनों के चालान, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, बिना शीट बेल्ट लगाए कार में बैठने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने तथा बिना नम्बर प्लेट या नंबर प्लेट का निर्धारित पेटर्न नहीं होने अथवा वाहन पर नम्बर अस्पष्ट अंकित होने पर काटे गए चालान

पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण, गांव-गांव और शहर के हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि, गौसेवा की और पेड़ लगाए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now