घर बैठे कहीं से भी पढ़ें और करें उच्च शिक्षा में डिग्री हासिल, दूरस्थ एवं ऑनलाईन शिक्षा में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घर बैठे कहीं से भी पढ़ें और करें उच्च शिक्षा में डिग्री हासिल,

दूरस्थ एवं ऑनलाईन शिक्षा में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाईन शिक्षा केन्द्र में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी है। इनके माध्यम से कोई भी व्यक्ति कहीं भी कार्यरत रहते हुए अथवा घर बैठे पढाई कर सकता है और डिग्री प्राप्त कर सकता है। इसके लिए प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। निर्देशक प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि स्नातकोत्तर (द्विवर्षीय एम.ए.) के लिए जैन विद्या एवं तुलनात्मक धर्म व दर्शन, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अहिंसा एवं शांति, संस्कृत तथा योग एवं जीवन विज्ञान विषयों में करने के विकल्प उपलब्ध हैं। स्नातक (बी.ए.) के लिए ऐच्छिक विषयों में आगम विद्या और प्राकृत साहित्य, जीवन विज्ञान-प्रेक्षाध्यान एवं योग, हिन्दी साहित्य, इतिहास, संस्कृत, अहिंसा एवं शांति, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी साहित्य विषयों के विकल्प उपलब्ध हैं। छह माह के प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों में योग एवं प्रेक्षाध्यान, ज्योतिष, जैन धर्म और दर्शन, जैन आर्ट एवं एस्थेटिक्स, ह्यूमेन राईट्स, प्राकृत तथा अहिंसा प्रशिक्षण विषयों के विकल्प मौजूद हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सभी हाथ ठेले वाले पांच दिनों में हटाएं अपने अतिक्रमण, सुझाए गए वैकल्पिक स्थानों पर करें शिफ्टिंग, नगर पालिका और सब्जी-फरोश ठेला चालक प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक, विचार-विमर्श के बाद तय हुए पुनर्स्थापन के स्थान

जल भराव स्थल चिह्नित करने, बरसाती पानी की समुचित निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था व निकासी के लिए नालियों की मरम्मत के लिए निर्देश, जिला कलक्टर ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक लेकर दिए हर आपदा से बचाव के लिए निर्देश, मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की

शहर चुनें

Follow Us Now