शहीद दिवस पर किया महात्मा गांधी व शहीदों को याद, रामधुन लगाई व श्रद्धांजलि दी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शहीद दिवस पर किया महात्मा गांधी व शहीदों को याद, रामधुन लगाई व श्रद्धांजलि दी

लाडनूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस पर यहां गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रामधुन लगाई गई और महात्मा गांधी की प्रिय भजनों की प्रस्तुति नगरपालिका की भजन गायक टीम ने दी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धा अभिव्यक्त की गई और विश्वशांति की प्रार्थना की गई। तहसीलदार डा. सुरेन्द्र भास्कर ने कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सभी महान सपूतों को याद किया और उनके प्रति श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर के अलावा नगरपालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, गांधी दर्शन समिति की सदस्य एवं नगर पालिका पार्षद सुमित्रा आर्य, अब्दुल हमीद मोयल, पार्षद रेणु कोचर, हाजी सत्तार खां, अयूब खां मोयल, सुगनचंद सांखला, संजय बारासा, अरविंद, महेन्द्र जमादार, प्रकाश आदि के साथ नगर पालिका, उपखंड व तहसील कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। शांति सभा का आयोजन जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में महात्मा गांधी के प्रयाण दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया व शांति सभा आयोजित की गई। शांति सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. आनंदप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी भारतीय सनातन संस्कृति एवं भारतीय जीवन मूल्यों में आस्था रखने वाला ऐसा फकीर था, जिसके सत्याग्रह के आगे दुनिया की तमाम सामरिक शक्तियां नतमस्तक हुई। अहिंसक प्रवृत्ति को अपने जीवन में उतारकर दुनिया के लिए वे प्रेरक बने। प्रो. त्रिपाठी ने गांधी के राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले द्वारा प्रदत्त मार्गदर्शन से लेकर गांधी के अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बड़े-बड़े सफल जन आंदोलनों को याद किया। कार्यक्रम का संयोजन अभिषेक चारण ने किया। सभा के अंत में समस्त संकाय सदस्यों एवं छात्राओं द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now