कुरीतियों का त्याग करें और लड़का-लड़की को बिना भेदभाव के पढाएं- अमरचंद पंवार, पीपा क्षत्रिय समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुरीतियों का त्याग करें और लड़का-लड़की को बिना भेदभाव के पढाएं- अमरचंद पंवार,

पीपा क्षत्रिय समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री पीपा क्षत्रिय समाज द्वारा स्थानीय पीपा समाज भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाकर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदारशहर निवासी अमरचंद पंवार थे, जिन्होंने कोराना काल में 35 हजार मास्क निःशुल्क वितरित कर समाज में मानवता की नई मिसाल पेश की। हाल ही उनके ऊपर लिखी गई पुस्तक ‘मास्क मैन’ का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि पंवार का भव्य स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए और लड़का-लड़की में कोई भेद नहीं समझे। समाज में फैली पुरानी कुरीतियों को खत्म करें।इस अवसर पर संध्या समय में सुन्दर कांड का पाठ भी समाज बंधुओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष बाबूलाल चौहान व मंत्री गणेश चौहान ने समाज के द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी तथा कार्यकारिणी का परिचय दिया, वहीं अध्यक्ष बाबूलाल चौहान ने सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विजय चौहान, मुकेश चौहान, गौतम सोलंकी, राकेश चौहान, डॉ. वसुधा, मनीष चौहान, गोविंद तंवर, कैलाश टाक, श्रवण सोलंकी व योगेश चौहान का विशेष सहयोग रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now