लाडनूं में 21 जोड़ों का ‘संगम रुद्राभिषेक 27 जुलाई रविवार को, भारत विकास परिषद् करेगी मुरली मनोहर मंदिर में आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में 21 जोड़ों का ‘संगम रुद्राभिषेक 27 जुलाई रविवार को,

भारत विकास परिषद् करेगी मुरली मनोहर मंदिर में आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। हरियाली तीज पर रविवार 27 जुलाई को को भारत विकास परिषद् शाखा द्वारा हस्त निर्मित पार्थिव शिवलिंग से भगवान शिव का ‘संगम रुद्राअभिषेक’ का आयोजन किया जाएगा। यह रुद्राभिषेक कार्यक्रम गढ़ के पिछवाड़े के मुरली मनोहर मंदिर (आशाराम बाबा का मंदिर) में होगा, जिसमें भारत विकास परिषद के सभी सदस्य एक साथ सपत्नीक बैठ कर शिवाराधना व अभिषेक करेंगें। संगम रुद्राभिषेक सुबह 9 बजे से न्यूनतम 21 दम्पत्तियो द्वारा मनोकामना पूर्ति के लिए किया जाएगा। यह लाडनूं में अपनी तरह का प्रथम और अनूठा रुद्राशिवअभिषेक आयोजन होगा। इसमें विद्वान पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक कार्यक्रम मंत्रोच्चारण और संगीत के साथ किया जाएगा।

रुद्राभिषेक के बाद रहेंगे ये कार्यक्रम

इस आयोजन में भगवान शिव को मनाने के बाद भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों के परिवार सहित प्रसाद (भोजन) ग्रहण करेंगे। प्रसाद (भोजन) दोपहर 1:30 बजे से रावणा राजपूत समाज भवन के हॉल में होगा‌। भोजन-प्रसाद के बाद सभी परिषद सदस्यों और महिला सदस्यों की अलग-अलग मीटिंग दोपहर 3 बजे से रावणा राजपूत हॉल में ही की जाएगी। इस मीटिंग में परिषद् के आगामी आने वाले सभी प्रोग्रामों पर गहन चर्चा और आयोजित कार्यक्रम का प्रभार दिया जाएगा। इस आयोजन में भाग लेने के लिए किसी सदस्य से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।सभी के लिए समय की पालना आवश्यक है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी पुरुष सदस्य कुर्ता-पजामा और महिला सदस्य पीली साड़ी पहन कर आएंगे। जो सदस्य सपत्नीक नहीं बैठ सके तो स्वयं अकेला भी बैठ सकता है। अभिषेक में संकल्प या चढ़ाने हेतु खुले रुपए साथ में लाने होंगे। सपत्नीक बैठने वाले वाले सुबह 8:30 बजे पहुंचे साथ में ‘गठजोड़ा, दोनों का आसन और तांबे का कलश भी लाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now