पुलिस कप्तान ने की यातायात नियमों की पालना में सख्ती, पूरे जिले में नाकाबंदी कर पकड़े वाहन, लाडनूं सहित जिले भर में काटे 312 चालान : बिना नंबर, काली फिल्म, बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वाले चालकों पर हुई सख्त कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस कप्तान ने की यातायात नियमों की पालना में सख्ती, पूरे जिले में नाकाबंदी कर पकड़े वाहन,

लाडनूं सहित जिले भर में काटे 312 चालान : बिना नंबर, काली फिल्म, बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वाले चालकों पर हुई सख्त कार्रवाई

लाडनूँ/डीडवाना (kalamkala.in)। जिला पुलिस कप्तान ऋचा तोमर ने आते ही जिले की यातायात व्यवस्था को सुधारने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए सक्षम कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई अमल में लाते हुए यातायात नियम उल्लंघन पर जिलेभर में सघन नाकाबंदी कर एमवी एक्ट के तहत 312 चालान बनाये गये। तेज गति व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई अमल में लाई गई। बिना नंबर, काली फिल्म, बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।

इस प्रकार काटे गए सभी चालान

जिला डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन हेतु सड़क पर सघन नाकाबंदी अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 23 जुलाई को शाम 4 बजे से 6 बजे तक तथा 25 जुलाई को रात्रि 7 बजे से 9 बजे तक जिलेभर में व्यापक स्तर पर नाकाबंदी की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करना रहा।नाकाबंदी के दौरान जिले के समस्त थानाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा मुख्य चौराहों, व्यस्त सड़कों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की गई। जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण व वृताधिकारीगणों द्वारा वाहनों को चैक किया गया। बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को मौके पर समझाइश भी दी गई कि वे स्वयं की सुरक्षा हेतु नियमित रूप से हेलमेट का प्रयोग करें। इसी प्रकार शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर के वाहन, काली फिल्म लगी गाड़ियों, सीट बेल्ट न लगाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर भी कठोर कार्रवाई की गई।नाकाबंदी कार्रवाई मे धारा 185/207 एम.वी. एक्ट के अंतर्गत 4 मामले बनाए गए। बिना नंबर प्लेट वाहन के 139 मामले, काली फिल्म लगे वाहनों पर 103 मामले, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर 10 व बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चालकों पर 12, अन्य चालान 20 तथा तेज गति से वाहन चलाने के 24 चालान काटे गए। इस प्रकार कुल चालान 312 भरे गए।

आमजन से सुरक्षा के लिए अपील

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने आमजन से अपील की है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें, अपने जीवन की रक्षा के साथ सुरक्षित यात्रा करें। दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। चारपहिया वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं।तेज गति से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है, कृपया संयमित गति रखें।
इस अभियान का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now