स्कूल टॉपर और गार्गी पुरस्कार बालिकाओं का किया गया सम्मान, पीएम श्री केसरदेवी स्कूल में आयोजित किया गया सम्मान समारोह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्कूल टॉपर और गार्गी पुरस्कार बालिकाओं का किया गया सम्मान,

पीएम श्री केसरदेवी स्कूल में आयोजित किया गया सम्मान समारोह

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री राजकीय श्रीमती केसर देवी सेठी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12 व 10 की टॉपर्स बालिकाओं एवं गार्गी पुरस्कार चयनित बालिकाओं के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में विद्यालय की 22 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें साफे पहनाए गए और माल्यार्पण करके उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इनमें कक्षा 12 की चेतना 90%, फरजाना 89.60%, अंजलि 88.60% तथा कक्षा 10 की निहारिका जांगिड़ 89.86 प्रतिशत, नंदिनी 82.83% व आयशा भुट्टा को 79.83% सहित कुल 35 बालिकाओं का सम्मान भी किया गयाl संस्था प्रधान विजय सिंह चौहान ने बताया कि विद्यालय की 19 बालिकाएं गार्गी व कक्षा 8 की 16 बालिकाओं ने ए-ग्रेड प्राप्त की। इन सभी बालिकाओं को एसडीएमसी सदस्य मो. इशाक द्वारा स्टील की पानी की बोतलें पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्था प्रधान चौहान ने विशिष्ट अतिथि जलालुद्दीन, मो. इशाक, जब्बार शाह व मो. रमजान खिलजी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसडीएमसी सदस्य जलालुद्दीन, जब्बार शाह, मो. रमजान खिलजी, शंकर लाल, पूनम चौधरी, परमेश्वरी, शशि शर्मा, दयाराम मारोठिया, ज्योति कंवर, आरती, आकिब जावेद, प्रेम लता, रीना, पूनम वर्मा, संतोष सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरोज बाला ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now