स्काउट गाइड के तृतीय सोपान शिविर में स्काउट सीईओ व गाइड सीईओ ने किया निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्काउट गाइड के तृतीय सोपान शिविर में स्काउट सीईओ व गाइड सीईओ ने किया निरीक्षण

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाजू में चल रहे स्काउट गाइड मूण्डवा के तृतीय सोपान शिविर का नागौर के स्काउट सीईओ अशपाक पंवार और गाइड सीईओ मीनाक्षी भाटी द्वारा निरीक्षण किया गया। सीईओ अशपाक ने बताया कि स्काउट गाइड का मकसद देश और समाज की सेवा का होता है। स्काउट गाइड को देश सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। अशपाक पंवार ने मूण्डवा ब्लॉक स्काउट गाइड को सक्रिय करने के लिए स्थानीय स्काउट सचिव गजेन्द्र गेपाला और पूरी टीम की सराहना की।
गाइड सीईओ मीनाक्षी भाटी ने स्काउट गाइड की उपयोगिता बताई। भाटी ने बताया कि बिना कुछ किये कभी कोई उपलब्धि नहीं मिलती है। स्थानीय स्काउट सचिव गजेन्द्र गेपाला ने इस अवसर पर शिविर में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी । उन्होंने सीईओ स्काउट व गाइड दोनों को यकीन दिलाया कि मूंङवा स्काउट जिलें में सर्वश्रेष्ट भूमिका निभाएगा। प्रधानाचार्य सतार खान कायमखानी ने बताया कि शिविर आयोजन से सभी बच्चों द्वारा पूरे जिले में अच्छा संदेश जाना चाहिए और सकारात्मक वातावरण बनना चाहिए। यहां से सीखकर स्काउट गाइड समर्पित भाव से समाज सेवा करें। अंत में सतार खान ने सभी अतिथियों को मार्गदर्शन के लिए आभार जताया और शिविर को समाज सेवा के लिए समर्पित स्काउट गाइड तैयार करने की पहली सीढ़ी बताया। इस मौके पर बस्तीराम खोजा, दिनेश मुंडेल, धर्माराम कड़वासरा, हरिओम तिवाड़ी, रामकिशोर डिडेल, हनीफ मोहम्मद, विकास सिंघवी, आत्माराम टाक, ज्योति गेपाला, संतोष सेवर, सुमित्रा, सतीश मिर्धा, रुपेन्द्र, रामकुमार भोजावत, रामकिशोर भाकर मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

शहर चुनें

Follow Us Now