महिला सशक्तिकरण के लिए छोटी-छोटी बचत और घरेलु काम-धंधे लाभदायक- सौरभ पांडेय जयपुर, लाडनूं में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बनाया जागरूक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिला सशक्तिकरण के लिए छोटी-छोटी बचत और घरेलु काम-धंधे लाभदायक- सौरभ पांडेय जयपुर,

लाडनूं में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बनाया जागरूक

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में गजानंद स्वयं सहायता समूह और हीना स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए महिला समूह को उन्नत बनाने की जानकारी दी गई। रुडीप कैप जयपुर के सौरभ पांडेय ने महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को बचत के तरीके बताते हुए बताया कि छोटी-छोटी बचत द्वारा बड़ी रकम जोड़ी जा सकती है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं द्वारा घरों पर किए जाने वाले व्यवसायों की जानकारी भी दी। कैप रुडीप के असलम खान ने स्वयं सहायता समूह को सुदृढ़ बनाने का आह्वान करते हुए बताया कि महिलाओं को असमानता, वित्तीय असुरक्षा, उत्पीड़न और अन्य असुविधाओं से बचने के लिए अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है, जिसमें स्वयं सहायता समूह एक बेहतर प्रयास है। एसओटी रामकिशोर ने शहर को स्वच्छ रखने में सभी के सहयोग की अपील की तथा कहा कि सभी महिलाएं अपने पड़ोस में भी स्वच्छता की मुहिम चलाए। इस समूह चर्चा में संतोष, पुष्पा, शान्ति, फरीदा, मेहनाज, मुन्नी, शमीम सहित अन्य महिलाओं ने भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now