मीठड़ी में एसएमसी-एसडीएमसी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, विभिन्न पहलुओं पर दिया प्रशिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मीठड़ी में एसएमसी-एसडीएमसी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, विभिन्न पहलुओं पर दिया प्रशिक्षण

लाडनूं। उप-तहसील मुख्यालय मीठड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय एसएमसी- एसडीएमसी सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। शिविर में दक्ष प्रशिक्षक चंद्राराम मेहरा व्याख्याता ने सभी को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रभारी मेहरा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 25 संभागियों ने भाग लिया। शिविर के प्रथम दिवस प्रधानाचार्य सतीश नारवाल ने इस मौके पर सभी संभागी प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रशिक्षण की महत्ता बताई। उन्होंने विद्यालय में हर संभव सहयोग के लिए उन्हें प्रेरित किया। दक्ष प्रशिक्षक मेहरा ने संभागियों को प्रारंभ में कार्यक्रम सहजता की गतिविधियों, सामुदायिक गतिशीलता की अवधारणा, हमारा स्कूल, एसएमसी-एसडीएमसी के मुख्य कार्य स्वच्छ विद्यालय, नामांकन ठहराव एवं मिड डे मील की जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्राचार्य रूडमल महरिया, विजयकुमार सैनी, हरिकृष्ण आलड़िया, दौलतराम दूत, विजय कुमार, झब्बर सिंह, सोन सिंह, सरदार सिंह, अभिषेक शर्मा, सुखदेव दैया, प्रकाश, रणजीत सिंह, विकेश, मंजू भदाला, विनीता रुहेला, ममता महला, नाथूराम, प्रियंका, अंजू, सुफियान सहित कई सदस्य उपस्थित रहे

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now