…ताकि जरूरतमंदों को मुफ्त राशन मिल सके, डीडवाना-कुचामन जिले में गिव-अप अभियान के तहत 60 हजार 427 व ई-केवाईसी से 54 हजार 66 अपात्र लोगों के नाम नाम हटाये, कुल 1 लाख 14 हजार 493 लोगों के नाम खाद्य सुरक्षा योजना से हटे, राज्य में 22 लाख 32 हजार लोगों ने किया खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ का परित्याग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

…ताकि जरूरतमंदों को मुफ्त राशन मिल सके,

डीडवाना-कुचामन जिले में गिव-अप अभियान के तहत 60 हजार 427 व ई-केवाईसी से 54 हजार 66 अपात्र लोगों के नाम नाम हटाये, कुल 1 लाख 14 हजार 493 लोगों के नाम खाद्य सुरक्षा योजना से हटे,

राज्य में 22 लाख 32 हजार लोगों ने किया खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ का परित्याग

डीडवाना (kalamkala.in)। राजस्थान में चल रहे गिव अप अभियान ने सामाजिक जागरूकता और आर्थिक उन्नति की एक और प्रेरणादायक तस्वीर पेश की है। इस योजना के तहत राजस्थान प्रदेश में 22 लाख 32 हजार लोगों ने खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ स्वेच्छा से त्याग कर एक मिशाल पेश कर यह साबित कर दिया कि जब जीवन में समृद्धि आती है तो वे सरकारी सहायता को जरूरतमंदों के लिए छोड़ने को तैयार है। डीडवाना-कुचामन जिले के जिला रसद अधिकारी उपेन्द्र ढाका ने बताया कि गिव-अप योजनान्तर्गत डीडवाना-कुचामन जिले में भी इस अभियान में भी अच्छा योगदान मिला है। यहां गिव-अप अभियान के तहत 60 हजार 427 व ई-केवाईसी से 54 हजार 66 अपात्र लोगों के नाम नाम हटाये जा चुके हैं। कुल 1 लाख 14 हजार 493 लोगों के नाम खाद्य सुरक्षा योजना में डीडवाना-कुचामन जिले से हटाए जा चुके हैं। 1 नवम्बर 2024 से प्रारम्भ गिव-अप अभियान के तहत प्रदेशभर में 22 लाख 32 हजार लोगों ने राशन सुविधा को त्याग किया, जिससे प्रदेश की सरकार पर 409.39 करोड़ का वित्तीय भार कम हुआ है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now