तेज गति ने एक की जान ली और 5 को किया घायल, दो हादसे हुए, संतुलन खोकर कार दो बाइक से टकराई, अस्पताल जा रहे मां-बेटे में मां की मौत, बेटे सहित दो हुए घायल, ट्रेक्टर-ट्रोली पलटने से तीन घायल हुए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तेज गति ने एक की जान ली और 5 को किया घायल, दो हादसे हुए,

संतुलन खोकर कार दो बाइक से टकराई, अस्पताल जा रहे मां-बेटे में मां की मौत, बेटे सहित दो हुए घायल, ट्रेक्टर-ट्रोली पलटने से तीन घायल हुए

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। यहां मेगा हाईवे पर गुणपालिया बस स्टेड के पास गलत साइड में तेज गति व लापरवाही से चल रही स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार कर एक महिला की जान ले ली, वहीं दो बाइक चालकों को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय से उच्च चिकित्सार्थ रैफर किया गया है। मृतका सोहनी पत्नी भगवानाराम जाट निवासी शिमला है और उसके बेटे रामचन्द्र पुत्र भगवानाराम जाट निवासी शिमला की दोनों टांगे टूटने के साथ वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ चल रही दूसरी बाईक का चालक सीताराम पुत्र लछमण राम मेघवाल भी बुरी तरह से घायल हो गला। अन्य हादसे में ओड़ींट ग्राम के पास ट्रेक्टर-ट्रोली के पलटने से उस पर सवार तीन जने घायल हो गये

इस तरह से हुआ हादसा

घटनानुसार सोमवार को प्रात: लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय में डाक्टर से इलाज के लिए आ रहे शिमला ग्रामवासी मां-बेटा को अचानक स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी, जिससे उन दोनों के साथ उनके पीछे आ रही दूसरी बाईक भी हादसे का शिकार हो गई और सवार सीताराम मेघवाल बुरी तरह घायल हो गया। इन दोनों बाइक के सामने आई इस असंतुलित हुई कार वहां लगे बजरी के ढेर से भी टकरा गई। घटना की जानकारी मिलते ही लाडनूं चौकी प्रभारी एचसी गजेंद्र सिंह चारण ने घटनास्थल पर पहुंच गए।

यह दर्ज हुई रिपोर्ट

इस सम्बंध में जीतमल पुत्र भगवानाराम जाट निवासी ग्राम शिमला ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि सोमवार को सुबह करीब 8:15 बजे उसका भाई रामचन्द्र व माता सोहनी देवी मोटर साईकिल लेकर गांव शिमला से लाडनूं आ रहे थे, तभी गुणपालिया बस स्टेंड पहुंचने पर सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नं. आरजे 45 सीओ 8690 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से आकर उन्हें टक्कर मार दी। इसके साथ ही पीछे चल रही मोटर साईकिल लेकर आ रहे दूसरे चालक सीताराम मेघवाल पुत्र लक्ष्मणराम जाति मेघवाल निवासी शिमला को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी माता की मौत हो गई और उसके भाई रामचन्द्र व दूसरे बाईक चालक सीताराम मेघवाल को गंभीर चोटें पहुंची। उनको राजकीय चिकित्सालय लाडनूं लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने से हाई सेंटर रैफर किया गया है। इसके अलावा दूसरे हादसे में ग्राम ओड़ींट के पास एक बेकाबू ट्रेक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से उस पर सवार निम्बी निवासी तीन जने घायल हो गए।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now