स्वामी विवेकानंद थे तूफानी हिंदू, अब पूरा विश्व अपना रहा हिंदू संस्कृति- शंकर आकाश, बादेड़ में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस मनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्वामी विवेकानंद थे तूफानी हिंदू, अब पूरा विश्व अपना रहा हिंदू संस्कृति- शंकर आकाश,

बादेड़ में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस मनाया

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम बादेड स्थित भैरव धाम में चल रही भागवत कथा के दौरान युवा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में मोटिवेशनल गुरु एवं दी लाइफ चेंज मिशन के फाउंडर शंकर आकाश ने कहा कि विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को विश्वव्यापी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। हिंदू सभ्यता और संस्कृति से उन्होंने पूरे विश्व को भारत से बाहर जोड़ने का जो काम किया, वो तूफानी हिंदू विवेकानंद ही थे। विवेकानंद ने समस्त भारतीयों से आह्वान किया था कि वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें कि वे हिंदू संस्कृति से जुड़े हुए लोग हैं। आकाश ने कहा कि हिंदू कोई विशेष धर्म नहीं है, बल्कि हिंदू एक संस्कृति है, जिसे समूचा विश्व अपना रहा है। जो सदाचार और शाकाहार को अपनाते हैं वही हिंदू हैं। उन्होंने युवाओं से विवेकानंद के आदर्श पर चलने की जरूरत बताई।

सदैव धर्म के मार्ग पर चलें- पं. कमलेश शास्त्री 

कार्यक्रम में मंदिर में संचालित भागवत कथा के दौरान कथावाचक पं. कमलेश शास्त्री ने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। इसलिए, सदैव धर्म के मार्ग पर चलने का प्रयास करें। कथा आयोजक विनोद कुमार गोठड़िया ने बताया कि यह आयोजन 16 जनवरी तक संचालित होगा। संयोजक बसंत कुमार गोठड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। मुख्य भैरव उपासक जेठाराम महाराज के अनुसार कार्यक्रम में ‘नरसी चरित्र’ एवं ‘नानी बाई का मायरा’ का वाचन भी होगा। उन्होंने युवाओं से नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने की बात कही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now