टैगोर निम्बी जोधां में टैलेंट स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन रविवार 29 मार्च को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

टैगोर निम्बी जोधां में टैलेंट स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन रविवार 29 मार्च को

लाडनूं (kalamkala.in)। टैगोर वेदांत एकेडमी निम्बी जोधां में रविवार 29 मार्च को प्रातः 9 बजे टैलेंट स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एकेडमी के मुकेश कुमार मंडा ने बताया कि यह परीक्षा विशेष रूप से NEET एवं IIT-JEE की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। फिजीक्स के कुलदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विद्यार्थियों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है, जिसके माध्यम से वे छात्रवृत्ति प्राप्त कर अपनी कोचिंग फीस में छूट हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिन विद्यालय की सभी बसें अपने-अपने निर्धारित रूट पर संचालित रहेंगी। जो विद्यार्थी बस से आना चाहते हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, जो विद्यार्थी गूगल रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे परीक्षा से 30 मिनट पूर्व विद्यालय पहुंचकर ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now