शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 4 को जयपुर में, डीडवाना-कुचामन जिले के विभिन्न सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया जाएगा सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 4 को जयपुर में,

डीडवाना-कुचामन जिले के विभिन्न सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया जाएगा सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस के 4 सितम्बर को जयपुर में पीसीसी कार्यालय में होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक कांग्रेस के डीडवाना-कुचामन जिले के जिलाध्यक्ष डीडवाना कुचामन डॉ. हरनाथ पूनियां सहित विभिन्न सेवाभावी शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करने को जिले के लिए गौरवशाली परंपरा मानते हुए 4 सितंबर को पीसीसी कार्यालय में आयोजित शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम में पीसीसी के सभी संघर्षशील सदस्य शामिल होंगे। डीडवाना-कुचामन जिले से शामिल होने वालों में जिला अध्यक्ष डॉ. हरनाथ पूनियां, जिला महामंत्री रतनलाल चौधरी, राज्य उपाध्यक्ष छगनलाल गर्वा, राज्य महासचिव रामनिवास खोखर, ब्लाक अध्यक्ष सन्तोष कुमार भोजक, रामनिवास मिर्धा, शकील अहमद, हनुमान ज्याणी सहित अन्य शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला व राज्य स्तर के सदस्य भी शामिल होंगे।

इन सबका किया जाएगा सम्मान

इस राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में डीडवाना-कुचामन जिले से जिलाध्यक्ष डॉ. हरनाथ पूनियां, जो पेंशनर शिक्षक हैं और उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी एक ऊर्जावान व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही वे भामाशाह और भामाशाह-प्रेरक के रूप में भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनका सम्मान सरकारी पेंशनर/गैर सरकारी शिक्षक जिला डीडवाना-कुचामन के रूप में किया जाएगा। इनके अलावा शिव राम चौधरी ने व्याख्याता पद से सेवानिवृत्त होने पर अपने गांव बुडोत में 35 लाख रुपए का योगदान विद्यालय विकास में किया है। रामनिवास बिडासर रताऊ ने प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं निभाते हुए साथ में प्रेरक का कार्य भी बखूबी निभाया। ढींगसरी (लाडनूं) में विद्यालय विकास में भवन व संसाधन उपलब्ध कराने में अपना योगदान दिया। वरिष्ठ अध्यापक छगना राम रेगर ने अपने ही अंदाज में सामाजिकता, पेंशनर समाज लाडनूं व अन्य सरकारी कर्मचारियों अन्य आम जनता के किसी भी कार्य को पूरा करने में मदद करने से पीछे नहीं हटते। इन सबका सम्मान किया जाना प्रस्तावित है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now