स्कूल में अध्यापक करते हैं मोबाइल का इस्तेमाल, कसूम्बी जाखला के विद्यालय में मिली अनियमितताओं को लेकर कसूम्बी पीईईओ को कारण बताओ नोटिस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्कूल में अध्यापक करते हैं मोबाइल का इस्तेमाल,

कसूम्बी जाखला के विद्यालय में मिली अनियमितताओं को लेकर कसूम्बी पीईईओ को कारण बताओ नोटिस

लाडनूं (kalamkala.in)। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने लाडनूं तहसील के ग्राम कसूम्बी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य छोटुलाल धायल को कारण बताओ नोटिस देकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। नोटिस क्रमांकः-एफ (212) सीबीईओ / संस्थापन /2025/नोटिस/7 श्री छोटू लाल घायल, प्रधानाचार्य। दिनांक:- 18.09.2025 द्वारा बताया गया है कि 18 सितम्बर को प्रातः 7.25 बजै अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कसूम्बी जाखला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संस्थापन बोर्ड लगा हुआ नहीं पाया गया व विद्यालय में साफ-सफाई नहीं पाई गई तथा विद्यालय में कार्यरत पुष्पा कुमारी अध्यापक देरी से 7:40 बजे विद्यालय में उपस्थित हुई। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम की उपस्थिति में विद्यालय की चेतावनी घण्टी नहीं लगाया जाने का कारण ज्ञात करने पर जानकारी में आया कि पिछले 9 वर्षों से विद्यालय में चेतावनी घण्टी नहीं लगाई जा रही है। विद्यालय कक्षा-कक्ष निरीक्षण के दौरान कांलाश में अध्यापकों के पास मोबाईल पाये गये, जिससे यह प्रतीत होता है कि कांलाश के दौरान अध्यापकों द्वारा मोबाईल का भी उपयोग किया जा रहा है, जो विभागीय निर्देशानुसार उचित नहीं है। इस प्रकार विद्यालय के निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं से स्पष्ट है कि उनके द्वारा अपने पीईईओ क्षेत्राधीन विद्यालय का निरीक्षण एवं सम्बलन का कार्य विभागीय निर्देशानुसार प्रमाणित रूप से सम्पादित नहीं किया जा रहा है। जो कि उनका राजकार्य के प्रति उदासीनता का द्योतक है। कृत्य राजकीय आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है। इसलिए, क्यों नहीं उनके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव तैयार किये जाकर विभाग को प्रेषित कर दिये जायें? उनके द्वारा इस विद्यालय का निरीक्षण सत्र प्रारम्भ के पश्चात् से अब तक कितनी बार किया गया एवं निरीक्षण पश्चात् इस विद्यालय को संबलन के लिए क्या-क्या निर्देश, कब-कब दिये गये, की रिपोर्ट इस नोटिस के प्रत्युत्तर के साथ आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें और अपना स्पष्टीकरण तत्काल प्रस्तुत करें। कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाने पर उनके विरूद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 17 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु प्रस्ताव तैयार किये जाकर विभाग को प्रेषित कर दिये जाने की चेतावनी दी गई है। साथ ही निर्देशित किया गया कि राप्रावि कसुम्बी जांखला में कार्यरत पुष्पा कुमारी अध्यापक को विद्यालय में देरी से आने के सम्बन्ध में अपने स्तर पर तत्काल नोटिस पत्र जारी करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सम्पादित किया जाना सुनिश्चित करें एवं की गई कार्यवाही से अवगत करवाया जाना सुनिश्चित करें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now