उपभोक्ता को अपनी पसंद की वस्तु छांट कर खरीदने का अवसर देता है मेला- एक्सईएन जांगलवा, लाडनूं में उमड़ने लगे हैं लोग गौरव पथ पर लगे दीपावली फेस्टीवल मेले में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उपभोक्ता को अपनी पसंद की वस्तु छांट कर खरीदने का अवसर देता है मेला- एक्सईएन जांगलवा,

लाडनूं में उमड़ने लगे हैं लोग गौरव पथ पर लगे दीपावली फेस्टीवल मेले में

लाडनूं (kalamkala.in)। दीपावली फेस्टिवल मेला 2025 में लाडनूं शहर के लोग गौरव पथ की ओर उमड़ रहे हैं। यहां सुभाष बोस स्कूल के सामने जोधा ग्राउंड में मारवाड़ हेंडीक्राफ्ट्स एवं उद्योग मेला संस्थान के तत्वावधान में एवं मीडिया पार्टनर ‘कलम कला’ के सहयोग से चल रहे इस विशाल मेले में देश भर की प्रसिद्ध विभिन्न वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई गई है। मेले का अवलोकन करने के यहां विशेष रूप से आए अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अधिकारी रामचन्द्र जांगलवा ने बताया कि यह मेला यहां के लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने का वैशिष्ट्य रखता है। विभिन्न वैरायटी के अलग-अलग आइटम्स आम उपभोक्ता देख-परख कर अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकता है। उन्होंने मेले की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। आयोजक बलदेव सैनी ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए उनकी पसंद की उपयोगी वस्तुएं यहां उचित मूल्य पर मुहैया करवाई गई है। पार्षद सुमित्रा आर्य ने बताया कि मेले में ट्रेन, जम्पिंग, स्लाइड फिसल पट्टी, कार चालन, ड्रेगन झूले आदि तरह-तरह के झूले लगाए गए हैं, जो बच्चों, महिलाओं व युवाओं को विशेष आकर्षित कर रहे हैं। यहां पिज्जा, बर्गर, छोले-भटूरे, भेलपुरी, पॉपकॉर्न, आइसक्रीम, फलों के ज्यूस आदि भी खास तौर पर लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। मेरे में लेडीज बैग व पर्स, बच्चों के खिलौने, चप्पलें व जूते, आकर्षक क्रोकरी, स्टेशनरी आदि के रंग-बिरंगे सामान हर किसी की जरूरतों को पूरी करते हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था का पूरा बंदोबस्त किया गया है। मेला परिसर में सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जा रही है। सुरक्षा गार्ड्स की पूरी व्यवस्था है। वाहन पार्किंग का सुव्यवस्थित प्रबंध उपलब्ध है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now