दीपावली पर मंदिर परिसर में किया गया सफाईकर्मियों का सम्मान, महंत गौतम दत्त शास्त्री ने विधिवत तिलकार्चन कर किया सम्मानित, पं. मनोज दाधीच व विद्या प्रकाश सैनी ने भी सम्मान कर भेदभाव मिटाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दीपावली पर मंदिर परिसर में किया गया सफाईकर्मियों का सम्मान,

महंत गौतम दत्त शास्त्री ने विधिवत तिलकार्चन कर किया सम्मानित, पं. मनोज दाधीच व विद्या प्रकाश सैनी ने भी सम्मान कर भेदभाव मिटाया

सुमित्रा आर्य, सम्पादक। लाडनूं। (kalamkala.in)। भगवान राम ने राजकुल से होते हुए भी देवी अहिल्या, वनवासिनी शबरी, केवट, वानर जाति के सुग्रीव आदि तथा जामवंत वगैरह पता नहीं कितने लोगों से स्नेह किया, उनका उद्धार किया। अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सफाई कर्मियों के पैर धोए। इस प्रकार समाज में भेदविहीनता और परस्पर सद्भाव के उदाहरण भरे पड़े हैं। समाज फिर उसी दिशा की ओर मुड़ रहा हे। भगवान राम के अयोध्या लौटने के पर्व दीपावली के अवसर पर सफाईकर्मियों का मान-सम्मान और स्वागत-सत्कार शुरू किया गया है। कोरोना के समय में मौत से भी बेख़ौफ़ होकर सेवाएं देने वाले लोगों का सम्मान पूरे समाज द्वारा किया गया था, इनमें सफाईकर्मी भी शामिल थे और उन्हें कोरोना-वीर की उपाधि दी गई थी।

लाडनूं में भी शुरू हुई दीपावली पर सम्मान की परम्परा

दीपावली पर इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए पहले पं. मनोज दाधीच ने अपने वार्ड में ऑटो टीपर चालक कै साफा, माला और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया था और इसी तरह मालियों का बास की जनता कॉलोनी में भी ऑटो टीपर ड्राइवर को साफा पहना कर व मिठाई भेंट कर सम्मान विद्या प्रकाश सैनी सांखला द्वारा किया गया। अब गढ़ के पीछे के मुरली मनोहर मंदिर वार्ड नंबर 16 में सफाई कर्मचारियों का भव्य स्वागत मंदिर के महंत गौतमदत्त शास्त्री ने समारोह पूर्वक किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों को साफा पहनाकर, मिठाई खिलाकर, शॉल ओढ़ाकर व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। नगर पालिका के लेखाकार राजेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि यह सहानीय पहल है। इससे कर्मचारियों का हौसला बढ़ता है। महंत गौतम दत्त शास्त्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि महीने भर कार्य कर शहर की सभी गलियों और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में जुटे रहने वालों को सम्मानित करना हमारी जिम्मेदारी है। इन लोगों के पूर्वजों ने इतिहास में भी हिंदू धर्म और देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने समाज में ऐसे मेहनती लोगों के योगदान को हमेशा याद रखने की आवश्यकता बताई और कहा कि जो स्वच्छ वातावरण में हमें चैन से जीने को मिल रहा है, वह सब इन्हीं की बदौलत है। इस कार्यक्रम में पार्षद ओम सिंह मोहिल, बच्छराज नागपुरिया, पिंटुसिंह जैतमाल, राम सिंह धांधल, शंकर सिंह, आशुतोष शर्मा, राहुल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, पवन सिंह, ओमप्रकाश पंवार आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now