लाडनूं में भव्य दशहरा मेला 2 अक्टूबर को, 35 फुट ऊंचे रावण के पुतले का होगा भव्य आतिशबाजी के साथ दहन, पालिकाध्यक्ष रावत खां लाडवाण ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में भव्य दशहरा मेला 2 अक्टूबर को, 35 फुट ऊंचे रावण के पुतले का होगा भव्य आतिशबाजी के साथ दहन,

पालिकाध्यक्ष रावत खां लाडवाण ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

लाडनूं (kalamkala.in)। दशहरा मेला समिति लाडनूं के तत्वावधान में 2 अक्टूबर गुरुवार को सायं 5 बजे से आयोज्य भव्य दशहरा मेले में मुख्य आकर्षण के रूप में 35 फुट ऊंचे रावण का पुतला तैयार किया गया है, जिसके दहन का कार्यक्रम शानदार आतिशबाजी के साथ आसमान को रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर करने वाला रहेगा। इस अवसर पर दशहरा मेला मैदान पर राम-रावण का लाइव युद्ध मंचन होगा और उससे पूर्व भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। दशहरा मेला को लेकर नगर में बहुत उत्साह का वातावरण है।

पालिकाध्यक्ष ने मौका-मुआयना कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

इस मेला आयोजन को लेकर नगर पालिका ने दशहरा मेला मैदान में सफाई व्यवस्था करवाई, वहां से कंटीले झाड़-झंखाड़ को कटवा कर साफ़ करवाए। पालिकाध्यक्ष रावत खां लाडवाण ने पालिका कर्मियों ने दशहरा मेला मैदान पहुंच कर सफाई व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष रावत खां ने कहा कि दशहरा मेला लाडनूं की संस्कृति का सबसे बड़ा उत्सव है। इसके लिए पालिका प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं में कोई कोर-कसर नहीं रहनी चाहिए। मेले के दौरान नगर पालिका द्वारा फायर ब्रिगेड की समुचित व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका द्वारा दशहरा मेला मैदान के चारों तरफ बनाई गई चारदीवारी के कारण पास से गुजर रहे हाईवे के कारण लोगों का हादसे का खतरा काफी कम हो चुका है। हालांकि मेले के दौरान पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी और वाहनों और पार्किंग आदि को नियंत्रित रखा जाएगा‌। पालिकाध्यक्ष के साथ पालिका के लेखाकार राजेन्द्र सिंह पंवार, एसआई महेंद्र कुमार, जमादार भागचंद, हरेन्द्र, सुखाराम एवं सफाईकर्मी आदि साथ रहे।

परम्पराओं की जीवंतता का प्रतीक है दशहरा मेला

दशहरा मेला आयोजन समिति के मंत्री सुशील पीपलवा के अनुसार यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का संदेश देता है। मेले में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के आने की संभावना है। प्रचार मंत्री डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने नगर के सभी माताओं, बहनों, भाइयों और बच्चों से सपरिवार उपस्थित होकर इस आयोजन को भव्य बनाने का अनुरोध किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now