लाडनूं में नया बस स्टेंड बनाने के प्रस्ताव के विरोध में बाजार बंद रहा, जुलूस निकाला, ज्ञापन सौंपा, जुलस निकाल कर भारी संख्या में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नया बस स्टेंड बनाने के प्रस्ताव के विरोध में बाजार बंद रहा, जुलूस निकाला, ज्ञापन सौंपा,

जुलस निकाल कर भारी संख्या में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

लाडनूं। शहर के लिए प्रस्तावित नए बस अड्डे को लेकर आमजना के विरोध पर शुक्रवार को यहां बस स्टेंड बचाओ संघर्ष समिति ओर व्यापार मंडल के संयुक्त आह्वान पर सर्व समाज की ओर से विशाल जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया गया। गांधी चैक से प्रारम्भ होकर यह जुलूस बस स्टेंड, तेली रोड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचा। जुलूस के लिए एकत्र लोगों का नेतृत्व पूर्व विधायक मनोहरसिंह व कु. करणी सिंह राठौड़ ने किया। जुलूस निकाले जाने से पूर्व गढ परिसर स्थित पूर्व विधायक कार्यालय में एक शोकसभा आयोजित की जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंत माता हीरा बा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जुलूस में बड़ी संख्या में व्यापारियों, पार्षदों एवं समस्त लोगों ने हिस्सा लिया।

समस्त बाजार बंद रहे 

इस अवसर पर शहर के समस्त बाजार पूरी तरह से बंद रखे गए। बाद में जुलूस ने उपखंड कार्यालय पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान शहर के मुस्लिम और अन्य वर्गों के सभी लोग शामिल रहे। ज्ञापन में शहर से बाहर बस स्टेंड को ले जाने को व्यापारी वर्ग के हितों व महिलाओं की सुरक्षा के विपरीत बताया गया तथा शहर के नागरिकों के लिए परेशानीदायक बताया गया। ज्ञापन में बस स्टेंड को यथावत रखे जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने व जुलूस में शामिल संगठनों में व्यापार मंडल, गौपुत्र सेना, लाडनूं चैम्बर आॅफ काॅमर्स के कार्यकर्ता शामिल रहे तथा बस स्टेंड बचाओ संघर्ष समिति के लोग व समर्थक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

ये सब रहे मौजूद 

इस दौरान पूर्व विधायक मनोहरसिंह, करणी सिंह, प्रतापसिंह कोयल, मन्जीत पाल सिंह, हनुमानमल जांगिड़, सुशील पीपलवा, नीतेश माथुर, नारायणलाल शर्मा, राजेन्द्र चोटिया, रूपसिंह छपारा, लादूसिंह धूड़िला, तसलीम आरिफ मुन्ना, महेन्द्र सेठी, ललित सोनी, पार्षद लूणकरण शर्मा, अदरीश खां, मोहनसिंह चैहान, सुमित्रा आर्य, अंजना शर्मा, गुलाबचंद चैहान, नरेन्द्र भोजक, नारायण लाल शर्मा, सुरेश जाजू, मुकेश शर्मा, गोपाल स्वामी, रामगोपाल नवहाल, भाणूं खां टाक, नानूखां दौलतखानी, इमरान खां फतनाण, रमेश सिंधी, शौकीन ठेकेदार, बलजी बिसायती, अशगर शेख, असगर अली आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now