लाडनूं के सरकारी दफ्तरों के परिसरों में परिंडे बांधे, पंछियों के लिए की दाना-पानी की व्यवस्था, मुस्लिम महासभा टीम ने चलाई ‘हर दफ्तर में एक परिंडा’ मुहिम 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सरकारी दफ्तरों के परिसरों में परिंडे बांधे, पंछियों के लिए की दाना-पानी की व्यवस्था,

मुस्लिम महासभा टीम ने चलाई ‘हर दफ्तर में एक परिंडा’ मुहिम 

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय मुस्लिम महासभा की टीम ने पक्षियों को गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करने के लिए गुरुवार को स्थानीय सरकारी दफ्तरों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। महासभा के अध्यक्ष मजीद लंगा ने बताया कि गर्मी के मौसम में तेज धूप की शिद्दत को देखते हुए इस बार टीम के सदस्यों द्वारा ‘हर दफ्तर में एक परिंडा’ अभियान चलाया गया है। अपनी इस मुहिम के तहत टीम के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यहां उपखंड कार्यालय, तहसील परिसर, पुलिस थाना, डिप्टी पुलिस ऑफिस, राजकीय कन्या कॉलेज सहित अनेक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाकार उनके लिए दाना-पानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्यक्रम की पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, एसडीएम मिथलेश कुमार, थानाधिकारी महीराम बिश्नोई आदि ने सराहना करते हुए टीम का प्रोत्साहन किया और ऐसे पुण्य के कार्य निरन्तर करने की आवश्यकता बताई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now