जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के लम्बित कार्यों को पूर्ण करने, हर घर नल कनेक्शन करने के निर्देश, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के लम्बित कार्यों को पूर्ण करने, हर घर नल कनेक्शन करने के निर्देश,

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति, हर घर जल कार्य की प्रगति एवं परियोजना पैकेजवार एवं जल कनेक्शन की दर के अनुमोदन सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला कलक्टर सेन ने जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने, गांवों में नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने गांवों में क्रियाशील हर घर नल कनेक्शन की जांच करने, गांवों में गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर उनको सक्रिय करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने परियोजना से जुड़े कार्य, पानी की पाइप लाइन से संबंधित कार्यों के संबंध में भी विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये।

स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर कनेक्शन शीघ्र हों

बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में नल कनेक्शन से शेष रहे आंगनबाड़ी केंद्रों व राजकीय विद्यालयों में शीघ्र कनेक्शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जल जीवन मिशन एवं पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित रूप से निस्तारण करने तथा अवैध नल कनेक्शन के विरुद्ध कारवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल, परियोजना के अभियंता मुकेश गर्ग, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौतम चौधरी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकरराम बेड़ा सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now